{"_id":"69e148fc1fb0a8c91c00a000","slug":"in-reply-to-179-runs-personnel-departments-team-was-restricted-to-75-runs-signals-won-by-104-run-varanasi-news-c-20-vns1056-1359879-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 179 रन के जवाब में 75 पर सिमटी कार्मिक विभाग की टीम, 104 रन से जीता सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 179 रन के जवाब में 75 पर सिमटी कार्मिक विभाग की टीम, 104 रन से जीता सिग्नल
विज्ञापन
कार्मिक विभाग की टीम सिग्नल विभाग के 179 रन के जवाब में 75 रन पर ही सिमट गया। सिग्नल ने 104 रनों से मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिग्नल विभाग ने अनुराग मिश्र के 46 गेंद पर 102 रन की मदद से 180 रन का विशाल का लक्ष्य सिग्नल को दिया।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से लहरतारा के मिनी स्टेडियम में अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जा रही है। बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। दूसरे मैच कार्मिक और सिगनल विभाग के बीच हुआ। सिग्नल विभाग के अनुराग मिश्र ने 46 गेंद पर 13 चौके और छह छक्के की मदद से 102 रन बनाए। साथी ओपनर लोकेश ने 24 रन का योगदान दिया।
कार्मिक को 180 का लक्ष्य दिया। कार्मिक विभाग के अमित ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट, राहुल ने 2.3 ओवर में 12 रन देकर के तीन विकेट, सुनील ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरे कार्मिक विभाग का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका और पूरी टीम 13.4 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट हो गई। सिग्नल विभाग की तरफ से मंडल सिग्नल और दूर संचार इंजी. पुष्पेंद्र वैश ने 1.4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए।
शतकीय पारी खेलने वाले अनुराग मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक और मंडल क्रीडा अधिकारी बलेंद्र पाल ने दिया।