फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जौनपुर में फिर तड़तड़ाई गोलियां, मोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 50 हजार लूटे

Sat, 07 Dec 2019 10:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 07 Dec 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
In Jaunpur again, shooting bullets, mobile shopkeeper shot and looted 50 thousand
jaunpur loot - फोटो : jaunpur loot

जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बसहरा गांव स्थित फिनो बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को गोली मारकर बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिया। घटना शनिवार शाम की है। गोली मारकर भाग रहे बदमाशों से केंद्र संचालक का भाई जूझ गया। उसने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि रुपये लेकर दो बदमाश भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ में जुटी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



बरसठी थाना क्षेत्र के खोइरी गांव निवासी विनोद यादव बसहरा गांव में फिनों बैंक की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। वह शाम को 6:30 बजे किसी ग्राहक को रुपये का भुगतान कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और असलहा दिखाकर काउंटर में रखा रूपयों का बंडल समेटने लगे। विनोद ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर फायरिंग कर दी।

गोली उसके पैर में लगी। विनोद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े तो बदमाश रुपये लेकर भागने लगे। गोली की आवाज सुन कुछ दूरी पर मौजूद विनोद का भाई राजेश मौके पर पहुंच गया और बदमाशों से जूझ गया। दिलेरी दिखाते हुए उसने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसके चंगुल से छूटकर रुपये लेकर भागने में सफल रहे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी बरसठी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक के दोनों पैरों में कुल छह गोली लगी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि बैंक फ्रेंचाइजी संचालक को गोली मारने वाले तीन बदमाशों में से एक को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

In Jaunpur again, shooting bullets, mobile shopkeeper shot and looted 50 thousand
मौके पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

जल्द नियंत्रण में होगी कानून व्यवस्था: एसपी

एसपी अशोक कुमार का कहना है कि इस तरह हाल के दिनों में हुई लूट की वारदातों में आरोपियों को पकड़ा गया है। इस घटना के वक्त भी पुलिस का सचल दस्ता घटनास्थल से मात्र 200 मीटर की ही दूरी पर था जिससे तुरंत ही मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ा गया। जिले में कानून व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति पर उन्होंने कहा कि मैं पहले क्या हुआ उस पर कुछ नहीं कहूंगा, पर अब स्थिति को जल्द ही नियंत्रित किया जाएगा और अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed