वाराणसी के सिगरा स्थित छोटा मॉल के संचालक अशोक गोगिया ने शुक्रवार को ऑफर दिया कि उनके यहां टैटू बनवाने पर प्याज मुफ्त में मिलेगा। यह जानकारी मिलते ही छोटा मॉल के सामने लोगों की भीड़ लग गई।
इस दौरान कई महिलाओं ने अपनी बारी आने पर टैटू बनवाया और मुफ्त प्याज लेकर गईं। अशोक ने बताया कि घर की रसोईं महिलाएं संभालती हैं, इसलिए उनके लिए ऑफर दिया गया है। आफर के तहत न्यूनतम 560 रुपये का टैटू बनवाने पर एक किलो प्याज दिया जा रहा है। यह ऑफर महिलाओं के लिए तब तक उपलब्ध रहेगा जब तक कि प्याज का दाम कम नहीं हो जाता।
2 of 2
आरती उतारते छात्र
- फोटो : a
छात्रों ने उतारी प्याज की आरती
रामनगर में प्याज की बढ़ती कीमतों के खिलाफ छात्रों ने शनिवार को अनोखा विरोध जताया। सड़क पर बिक रहे प्याज-लहसुन की आरती उतार कर विरोध जताया और महंगाई से मुक्ति की प्रार्थना की। किला रोड स्थित सब्जी मंडी में प्याज की आरती उतारते देख आस पास बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इस मौके पर शुभम सिंह, अवधेश सोनकर, दुर्गा शरण, रवि सोनकर, आदित्य गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, गोपाल जी, बाबु कुमार, अनिल साहनी, गणेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।