फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Hindtex largest buyer came in Varanasi

हिंदटेक्स में इस बार रिकार्ड तोड़ खरीदार आने की उम्मीद

Tue, 16 Dec 2014 01:40 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Tue, 16 Dec 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
In Hindtex largest buyer came in Varanasi

वाराणसी। वाराणसी में पिछले चार सालों से आयोजित हो रहे ‘हिंदटेक्स’ (वस्त्र हस्तशिल्प और कालीन प्रदर्शनी) में इस बार रिकार्ड तोड़ विदेशी खरीदारों के आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 17 दिसंबर को होटल रमाडा में आयोजित होने वाले प्रदर्शनी में इस बार लगभग 100 विदेशी खरीदारों/आयातकों ने ‘हिंदटेक्स’ में आने की हामी भर दी है। इसके लिए विदेशों के 40 भारतीय दूतावासों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन

 ब्रिटिश दूतावास की वेबसाइट में तो इसका प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। आयोजक पिछली बार से दोगुने खरीदारों के आने का कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनारस के हस्तशिल्प (बनारसी साड़ी, लकड़ी उद्योग व मिट्टी के बर्तन) की पैरोकारी से जोड़ कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि इस बार 15 से 20 करोड़ रुपये का कारोबार होगा।
प्रधानमंत्री ने नवंबर में काशी प्रवास के दौरान बनारसी हस्तशिल्प की काफी प्रशंसा की थी। उन्होंने यहां के हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए देश विदेश के खरीदारों का आह्वान भी किया था।
 इसके साथ ही केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय भी इस संबंध में लगातार प्रयास कर रहा है। सोमवार को छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पूर्वांचल निर्यातक संघ (यूपिया) के अध्यक्ष अमिताभ ने हिंदटेक्स के बारे में जानकारी दीं।
उन्होंने बताया कि हाल ही में वह चीन गए थे। प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के कारण बनारस और यहां की साड़ी को जानने वाले वहां कई लोग मिले। यह एक सुखद संकेत है।

यूपिया के कोषाध्यक्ष रईस अहमद ने कहा कि विदेशी खरीदारों की रुचि काशी के हस्तशिल्प से जुड़े सामानों के प्रति बढ़ी है। बताया कि इस बार जेडब्लयू, जयहिंद, शीतल सहित कई बड़ी कंपनियां ‘हिंदटेक्स’ में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed