आजमगढ़ में 1 हजार की सहायता राशि में 200 रुपये की रिश्वत मांगी प्रधान ने, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज
आपदा राहत प्रबंधन कोष से गरीबों को सरकार ने एक हजार रुपये देने की घोषणा की है। सहायता राशि दिलाने के नाम पर आजमगढ़ जिले के बरदह थाने के ठेकमा गांव के प्रधान और उसके बेटे का लाभार्थियों से दो-दो सौ रुपये रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने पर मंगलवार को डीएम ने एसओ बरदह को केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
सरकार की घोषणा के बाद एक-एक हजार रुपये का लाभ दिलाने का लालच देकर प्रधान गरीबों से सूची में नाम डालने के एवज में दो-दो सौ रुपये वसूल रहे हैं। बरदह थाने के ठेकमा गांव के लालू, रंगम, ओमप्रकाश आदि से वसूली की गई। इसकी वीडियो वायरल हो गया। मंगलवार को डीएम के पास मामला पहुंचा तो डीएम के आदेश पर बरदह थाने में आरोपी प्रधान संजय गुप्ता और उसके पुत्र विशाल गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।
वसूली का मामला संज्ञान में आया था। ठेकमा के प्रधान या उसके प्रतिनिधि ने किसी मजदूर से कुछ धनराशि की मांग की थी। खंड विकास अधिकारी ठेकमा को ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जांच कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
एनपी सिंह, जिलाधिकारी