आजमगढ़ में आप विधायक ने सरकार पर साधा निशाना, बोले-यूपी में विकास का दावा हवा हवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में विकास का दावा हवा-हवाई है। धरातल पर कुछ भी नहीं है। यहां के लोगों को बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवा व अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है। बस विकास के दावे किए जा रहे हैं। यहां की जनता को आम आदमी की सरकार लाने की जरूरत है, जिससे उन्हें दिल्ली की तरह अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व पानी की सुविधा मिल सके। इसके लिए यूपी की जनता को पंचायत व विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाना होगा। यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विकास व शिक्षा मॉडल लाने की जरूरत है। उक्त बातें शुक्रवार को आजमगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में आम आदमी पार्टी के आजमगढ़ पंचायत चुनाव प्रभारी और दिल्ली के महरौली से विधायक नरेश यादव ने पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कही।
विधायक नरेश यादव ने कहा कि यहां के शिक्षा क्षेत्र पल्हनी में एक विद्यालय का निरीक्षण किया गया जहां पूरी व्यवस्था ही चौपट नजर आई। भवन पूरी तरह से जर्जर अवस्था में थे। न तो प्लास्टर था और न ही पेंट लगाया गया था। कहा कि यहां के बच्चों को उनका हक मिलना चाहिए। इतना ही नहीं यूपी सरकार यहां की जनता को बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य की सुविधा भी नहीं उपलब्ध करा पा रही है।
योगी सरकार बस दिखावे की सरकार है। सिर्फ विकास के दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विकास मॉडल व शिक्षा मॉडल लाने की जरूरत है। कहा कि केजरीवाल की सरकार ने भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा है। जाति, धर्म के नाम पर चुनाव नहीं जीता बल्कि दिल्ली में विकास मॉडल लाकर जीता है। आज वहां की शिक्षा यूपी से कई गुना आगे है। विधायक नरेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जाति धर्म की राजनीति करती है। वहीं आम आदमी सरकार सेकुलर पार्टी है। सबको साथ लेकर चलती है। कोरोना काल में भी दिल्ली सरकार ने लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई है। बिजली, पानी, सड़क व अच्छी शिक्षा उपलब्ध करा रही है। वहां के सरकारी स्कूलों के भवन व यूपी के भवन की तुलना में बहुत बड़ा अंतर देखने को मिलेगा।