फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In an hour six lakh goods taken soon embraced thief

घंटे भर में छह लाख का माल समेट ले गए चोर

Sat, 23 May 2015 02:06 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
In an hour six lakh goods taken soon embraced thief

वाराणसी। बीएचयू की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। चोर शुक्रवार को दिन दहाड़े बीएचयू कैंपस स्थित डा. संगीता कंसल के मकान से छह लाख के गहने चुरा ले गए। डा. संगीता दिन में 11 बजे आईएमएस गई थीं। करीब घंटे भर बाद ही लौटीं तो देखा कि कुंडी टूटी हुई थी।

विज्ञापन

चोर एक कमरे की आलमारी को तोड़कर महंगे गहने समेट ले गए। चोरों ने गहनों के अलावा अन्य किसी सामान को छुआ तक नहीं था। सूचना के बाद मौके पर जांच के लिए पुलिस टीम फिंगर प्रिंट और डाग स्क्वाड के साथ पहुंची थी।
विज्ञापन

सामुदायिक चिकित्सा विभाग की डा. संगीता कैंपस में वीसी आवास के पास ओल्ड मेडिकल इंक्लेव कालोनी में रहती हैं। शनिवार को दिन में 11 बजे वह आईएमएस गई थीं। यहां से वह किसी काम से तार घर गईं। दोपहर 12 बजे वह घर पहुंची तो देखा कि मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजे में सुरक्षा के लिहाज से डिजिटल ताला लगाया गया था लेकिन चोरों ने कुंडी ही उखाड़ दी थी। एक कमरे की आलमारी टूटी हुई थी। उसमें रखे हीरे का नेकलेस, महंगे कंगन, अंगूठी, सोने की चेन, बाली समेत करीब छह लाख के गहने चोर चुरा ले गए थे।

सूचना के बाद प्राक्टोरिल बोर्ड एवं एसओ लंका रमेश यादव पहुंचे। डाग स्क्वाड की मदद से जांच की गई लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। एसओ लंका का कहना है कि चोरी की सूचना पर पुलिस गई थी। मामले की जांच की जा रही है। रात नौ बजे तहरीर दी गई जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed