IMS BHU: बीएचयू को सितंबर में मिलेंगे 171 डॉक्टर, मरीजों को मिलेगी राहत; समय की भी होगी बचत
आईएमएस बीएचयू को सितंबर में 171 डॉक्टर मिलेंगे। मेडिसिन फैकल्टी में 86, ट्रॉमा सेंटर में 52 सीनियर रेजिडेंट की तैनाती की जाएगी। ओपीडी में भी डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमएस बीएचयू को जल्द 171 डॉक्टर मिलने वाले हैं। मेडिसिन फैकल्टी में सर्वाधिक 86 जबकि ट्रॉमा सेंटर में 52 की तैनाती होनी है। इतनी संख्या में एक साथ डॉक्टरों की तैनाती के बाद ओपीडी में डॉक्टरों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे जांच, इलाज में सहूलियत होगी। दो सितंबर तक आवेदन के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में ओपीडी में विभागों के कंसल्टेंट के साथ ही जूनियर, सीनियर रेजिडेंट भी बैठते हैं। वह मरीजों को देखने के साथ ही जरूरी जांच भी करते हैं। चिकित्सा विज्ञान संस्थान में सीनियर रेजिडेंट की तैनाती तीन साल के लिए होती है। इस बीच सीनियर रेजिडेंट के 171 पद खाली हैं।
निदेशक कार्यालय की ओर से 171 डॉक्टरों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू की गई है। दो सितंबर की रात 11.59 बजे तक आवेदन होगा। बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी के साथ ही पैथालॉजी को भी सीनियर रेजिडेंट मिल जाएंगे।
मरीजों के उपचार में निभाते हैं अहम भूमिका
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी के साथ ही वार्डों, ओपीडी, जांच केंद्र सहित अन्य जगहों पर आने वाले मरीजों के इलाज, जांच में सीनियर रेजिडेंट अहम भूमिका निभाते है। ओपीडी में कंसल्टेंट के साथ बैठकर मरीजों को देखकर परामर्श देने के साथ ही सीनियर रेजिडेंट वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने के लिए भी उनकी डयूटी लगाई जाती हैं।
किस जगह पर कितने डॉक्टर की होगी तैनाती
मेडिसिन फैकल्टी 82
ट्रॉमा सेंटर 66
बीएचयू अस्पताल 11
डेंटल फैकल्टी 7
आयुर्वेद फैकल्टी 5