फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS BHU Senior Resident did not get salary since August 

वाराणसी: आईएमएस बीएचयू के सीनियर रेजिडेंट को वेतन का इंतजार, अगस्त से नहीं मिली तनख्वाह

Sun, 03 Oct 2021 01:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 03 Oct 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
IMS BHU Senior Resident did not get salary since August 
ims bhu - फोटो : अमर उजाला

आईएमएस बीएचयू में सीनियर रेजिडेंट (एसआर) को अगस्त से वेतन नहीं मिल पा रहा है। कई बार समस्या बताने पर भी कार्रवाई नहीं हुई तो आईएमएस निदेशक के साथ ही डीएम को ई-मेल भेजकर वेतन दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


आईएमएस के विभिन्न विभागों में इस समय करीब 60 से अधिक सीनियर रेजिडेंट सेवाएं दे रहे हैं। इमरजेंसी के साथ ही वार्डों में मरीजों की सेवा करने वाले एसआर समय से वेतन न मिलने से परेशान हैं। 29 सितंबर को आईएमएस निदेशक और डीएम को भेजे ईमेल में सीनियर रेजिडेंट ने बताया है कि अगस्त से ही वेतन नहीं मिला है। ऐसे में इस परिस्थिति में काम करना बहुत मुश्किल है। इसके अलावा एसआर की ओर से भेजे गए ई-मेल में समय से वेतन न मिलने को बीएचयू की आदत बताई गई है। साथ ही समस्या का समाधान करने की भी मांग की है।
विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के सीनियर रेजिडेंट ने बताया कि इस मुद्दे पर संस्थान स्तर पर बातचीत में कोई राहत नहीं मिली। ऐसा लगता है जैसे सितंबर महीने का वेतन भी नहीं मिल पाएगा। इस परिस्थिति में काम करने में कठिनाई हो रही है। इस तरह की स्थिति अप्रैल में भी हुई थी, उस समय भी गुहार लगाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed