{"_id":"6a34243811d62b116f05db6c","slug":"ims-bhu-irregularities-outsourced-recruitment-process-probed-3-members-same-family-among-26-appointees-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IMS BHU: आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की होगी जांच, 26 पदों में एक ही परिवार के 3 सदस्य; जानें खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMS BHU: आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की होगी जांच, 26 पदों में एक ही परिवार के 3 सदस्य; जानें खास
Fri, 19 Jun 2026 05:51 AM IST
Aman Vishwakarma
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Fri, 19 Jun 2026 05:51 AM IST
सार
Varanasi News: आईएमएस बीएचयू में आउटसोर्सिंग के तहत 26 पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया की जांच कराई जाएगी। आरोप है कि चयनित अभ्यर्थियों में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को नियुक्ति दी गई, जबकि कुछ अभ्यर्थियों के दस्तावेज भी मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
IMS BHU
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IMS BHU: आईएमएस बीएचयू में आउटसोर्सिंग से 26 पदों पर हुई भर्तियों में गड़बड़ियां सामने आने के बाद जांच कराई जाएगी। पीएम के ग्रीवांस पोर्टल पर शिकायत को स्वीकार कर अब बीएचयू के कुलसचिव से जांच करवाने को कहा गया है। पूरी प्रक्रिया में आईएमएस से जुड़े कई जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
आईएमएस स्तर पर अलग-अलग विभागों में जरूरत के हिसाब से आउटसोर्सिंग मद से कंप्यूटर स्किल वर्कर, कंप्यूटर प्रोफेशनल, एसी मैकेनिकल, बॉडी लिफ्टर, ऑडियोमेट्री एवं स्पीच थेरेपी, ओटी टेक्नीशियन,दाई सहित 26 पदों पर हाल ही में भर्तियां की गई थी।
विज्ञापन
11 जून को कुलपति को शिकायत के बाद 12 जून को पीएम के ग्रीवांस पोर्टल पर जो शिकायत की गई थी, उसमें सभी पदों पर निर्धारित मानदंडों को पूरा न करने, सही कागजात न लगाए जाने, एक ही परिवार के तीन लोग (एक भाई, दो बहन) में बहनों की तैनाती करने सहित कई बिंदुओं पर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने सबके प्रमाण भी दिए थे। अमर उजाला में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अब पीएम ग्रीवांस पोर्टल से शिकायत को स्वीकार कर जांच बीएचयू के कुलसचिव को भेजी गई है।
भर्ती में क्या है प्रमुख गड़बड़ियां
- एक ही परिवार के तीन सदस्य (एक भाई, दो बहन) की कंप्यूटर प्रोफेशनल पद पर तैनाती
- कंप्यूटर में डिप्लोमा किए युवक को आडियोमेट्री एवं स्पीच थेरेपी पद पर तैनाती
- डिप्लोमा कोर्स करने का सर्टिफिकेट चांदपुर लोहता स्थित एक ही निजी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का लगाया गया।
- एसी मैकैनिक और एमटीएस में ऐसे लोगों की तैनाती की गई जो योग्यता परीक्षा भी ग्रेस मार्क के साथ पास हुए हैं। कुछ फेल वालों को भी भर्ती कर ली गई हैं।
- एमटीएस, साेशल वर्कर पद पर निर्धारित आयु सीमा से अधिक होने के बाद भी भर्ती कर ली गई।