{"_id":"67b32383faa4e5528c063dd2","slug":"ims-bhu-doctors-and-employees-salary-deduction-and-paid-fine-for-not-marking-attendance-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IMS BHU: अटेंडेंस न लगाने वालों पर एक्शन की तैयारी, डॉक्टरों-कर्मचारियों की सैलरी काटकर भरा जाएगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMS BHU: अटेंडेंस न लगाने वालों पर एक्शन की तैयारी, डॉक्टरों-कर्मचारियों की सैलरी काटकर भरा जाएगा जुर्माना
Mon, 17 Feb 2025 05:24 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 17 Feb 2025 05:24 PM IST
सार
आईएमएस बीएचयू में अटेंडेंस लगाना डॉक्टरों-कर्मचारियों को महंगा पड़ेगा। डॉक्टरों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी है। इनकी सैलरी काटकर जुर्माना भरा जाएगा।
विज्ञापन
IMS BHU
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईएमएस बीएचयू में बायोमेट्रिक अटेंडेंस न लगाने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। अब ऑनलाइन अटेंडेंस न लगाने वाले की सैलेरी कटेगी। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के नियमानुसार बायोमेट्रिक अटेंडेंस का अनुपालन न करने के मामले में संस्थान पर जुर्माने का प्रावधान है। अगर मामले में आईएमएस बीएचयू पर जुर्माना लगाया गया तो उस धनराशि को अनुपस्थित रहने वालों की सैलरी काटकर भरा जाएगा।
विज्ञापन
हर दिन अटेंडेंस को अनिवार्य किया गया है, इसके बावजूद भी पिछले सप्ताह कई लोगों ने अटेंडेंस नहीं लगाई। आईएमएस निदेशक के निर्देश पर ऐसे लोगों की सूची तैयार करवाई जा रही है।
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार का कहना है कि पहले ही लोगों को हर दिन अटेंडेंस लगाने को निर्देशित किया जा चुका है। साथ ही एनएमसी की ओर से जुर्माना लगाए जाने की जानकारी भी दी जा चुकी थी। यह दुखद है कि लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले साल एनएमसी ने लगाया था 12 लाख जुर्माना
पिछले सप्ताह जांच के दौरान जिन लोगों ने अटेंडेंस नहीं लगाई थी, ऐसे लोगों की सूची तैयार करवाई जा रही है। एनएमसी की ओर से अगर इस मामले में जुर्माना लगाया जाएगा तो अटेंडेंस न लगाने वालों की सैलेरी काटकर उस धनराशि की वसूली की जाएगी और जुर्माने के तौर पर भरी जाएगी।
एनएमसी की ओर से मेडिकल कॉलेजों में आधार बेस्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य किया गया है। इसका पालन न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है। एनएमसी की ओर से पिछले साल मई 2024 में मानक का पालन न करने के मामले में आईएमएस बीएचयू पर 12 लाख का जुर्माना लगाया था। तब कई विभागों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन न लगाने के मामले में कार्रवाई हुई थी। अब मशीन लगने के बाद भी लोग अटेंडेंस नहीं लगा रहे हैं।
एनएमसी की ओर से मेडिकल कॉलेजों में आधार बेस्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य किया गया है। इसका पालन न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है। एनएमसी की ओर से पिछले साल मई 2024 में मानक का पालन न करने के मामले में आईएमएस बीएचयू पर 12 लाख का जुर्माना लगाया था। तब कई विभागों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन न लगाने के मामले में कार्रवाई हुई थी। अब मशीन लगने के बाद भी लोग अटेंडेंस नहीं लगा रहे हैं।