{"_id":"5eac7cf38ebc3e905d3bb4fc","slug":"ims-bhu-city-news-vns522904887","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन सैंपल जांच की चुनौती, केजीएमयू के भरोसे रहेगी काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन सैंपल जांच की चुनौती, केजीएमयू के भरोसे रहेगी काशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब में कोरोना सैंपल की जांच करने वाली पोस्टडॉक्टोरल फैलोशिप छात्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फिलहाल लैब को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अब जिला प्रशासन ने वाराणसी-चंदौली और जौनपुर के सैंपल को लखनऊ केजीएमयू में भेजने का निर्णय लिया है, यह किसी चुनौती से कम नहीं है। एक ओर जहां सैंपल भेजे जाने में 5 से 6 घंटे का समय लगेगा वहीं रिपोर्ट के लिए भी इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि केजीएमयू पर पहले भी अन्य जिलों के जांच की जिम्मेदारी है। बीएचयू में वाराणसी, चंदौली आजमगढ़ समेत 13 जिलों के जांच की जिम्मेदारी थी। यहां मार्च के पहले सप्ताह से ही चल रही जांच में अब तक 5000 से अधिक सैंपल की जांच हो चुकी है। बीएचयू की ओर से फिलहाल जीन एक्सपर्ट मशीन से जांच कराने की बात कही जा रही है। लेकिन यहां वाराणसी और चंदौली के सैंपल कब से आएंगे इस पर फैसला नहीं हो पाया है। बता दें कि गाजीपुर के सैंपल गोरखपुर भेजे जाएंगे।
छात्रा के परिजनों के भी लिए जाएंगे सैंपल
पोस्ट डॉक्टोरल छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब चेतगंज बाग बरियार में उसके परिजनों के भी सैंपल लिए जाएंगे। जिससे कि उनमें कोरोना के संक्रमण के बारे में जानकारी मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को उसके घर पहुंच कर सभी का सैंपल लेगी।
बच्चे की बिगड़ी तबीयत तब मिली जानकारी
छात्रा के घर में एक बच्चे को बुखार होने की जानकारी मिलने के बाद ही आईएमएस बीएचयू प्रशासन अलर्ट हो गया था। उन्होंने संबंधित छात्रा से बातचीत की तो बच्चे के बुखार होने की जानकारी मिली। जिसके बाद इसका भी सैंपल लिया गया तो जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
लैब में कार्यरत सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव
आईएमएस बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब में सैंपल की जांच करने वाले अन्य सभी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आई एमएस प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि कोविड 19 की गाइड लाइन के अनुसार एहतियातन सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
स्वास्थ विभाग और जिला प्रशासन रख रहा सेहत पर नजर
बीएचयू अस्पताल के आईशोलेशन वार्ड में भर्ती छात्रा के सेहत पर जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग विशेष नजर रख रहा है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि इसके लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि वह छात्रा के साथ-साथ उसके परिजनों की सेहत के बारे में भी जानकारी करते रहे।