फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Import onion declining reason for increase in onion prices in varanasi

बनारस में प्याज के दाम बढ़ने का सबसे बड़ा ये है कारण, कीमत इस तरह हो रही बेलगाम

Tue, 03 Dec 2019 10:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 03 Dec 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
Import onion declining reason for increase in onion prices in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पहड़िया मंडी में प्याज कम आने के कारण जिले में इसकी कीमत कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसकी वजह से आम आदमी का जायका बिगड़ रहा है। वहीं, जिला प्रशासन ने दावा किया था कि सस्ते दर पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए स्टाल लगाए जाएंगे, लेकिन ऐसा अब तक हो न सका।

विज्ञापन


विज्ञापन




पहड़िया मंडी में सोमवार को पुरानी प्याज 80 से 90 रुपये किलो और नई प्याज 60 से 65 रुपये किलो बिकी। वहीं, सुंदरपुर सट्टी में नई प्याज 90 रुपये किलो और पुरानी प्याज सौ रुपये किलो की दर से बिकी। सारनाथ क्षेत्र में 80 रुपये से सौ रुपये प्रति किलो प्याज की कीमत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहड़िया मंडी के महुआ प्याज कंपनी के आढ़ती नंदलाल जायसवाल ने बताया कि दो माह पहले 20 से 25 ट्रक प्याज आती थी, लेकिन अब चार से पांच ट्रक ही आ रही है। आवक कम होने का असर है कि प्याज का दाम दिनोंदिन बढ़ रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्थिति सुधरेगी।

अफसरों की नींद टूटी, डीएसओ पहुंचे पहड़िया मंडी
आसमान छू रहे प्याज के दाम को नियंत्रित करने के लिए अब अफसरों की भी नींद टूटी है। सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय ने पहड़िया मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्याज के आढ़तियों से प्याज के थोक और फुटकर रेट की जानकारी ली।

बढ़ते दाम को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाकर मंडी सहित अन्य स्थानों पर सस्ते दर पर प्याज बेचने के लिए स्टाल लगाए जाएंगे। जो प्याज की कालाबाजारी करेगा, उनके प्रतिष्ठान और गोदाम पर छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।

अलग-अलग जगह अलग-अलग दाम
सामने घाट पर सब्जी विक्रेता चनारी देवी ने बताया कि चार दिन पहले वह 70 रुपये किलो प्याज बेच रही थी, लेकिन सोमवार को सौ रुपये किलो की दर से बेची। बिक्री न होने के कारण प्याज कम ला रहे हैं।

सोमवार को 90 रुपये किलो की दर से प्याज बेचा। मौजूदा समय में प्याज का धंधा घाटे का है। रामनगर में पुरानी प्याज 85 रुपये किलो और छोटी प्याज 70 रुपये किलो की दर से बिकी। -धीरज कुमार, सब्जी विक्रेता, गायत्री नगर कॉलोनी, वरुणा पार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed