{"_id":"590759cc4f1c1b36514422c4","slug":"immediate-rai-at-three-petrol-pump-of-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" लखनऊ के बाद वाराणसी में भी पेट्रोल पंपों पर जांचा गया 'तेल का खेल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के बाद वाराणसी में भी पेट्रोल पंपों पर जांचा गया 'तेल का खेल'
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 01 May 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
तीन पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में सोमवार को जिला प्रशासन, पूर्ति विभाग और बाट माप विभाग की टीम ने शहर के तीन पेट्रोल पंप पर छापेमारी की।
एक पेट्रोल पंप पर कम तेल पाया गया। तीनों पेट्रोल पंप के सारे नोजल को दुरुस्त कराकर बाटमाप विभाग से जांच कराने के बाद तेल बेचने का निर्देश दिया गया।
बता दें कि बीते हफ्ते राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल पंपों पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई थी।
बाट माप विभाग के सहायक नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि लहुराबीर में ऑटो सेंटर पेट्रोल पंप आठ नोजल वाला है।
यहां के चार नोजल से प्रति पांच लीटर में 20 एमएल तेल अधिक निकलता मिला।
मैदागिन फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के चार नोजल में से दो से ज्यादा तेल निकल रहा था। पांडेयपुर स्थित मिश्रा पेट्रोल पंप के दो नोजल से प्रति पांच लीटर में 20 एमएल तेल कम निकल रहा था। बताया कि औचक निरीक्षण की कार्रवाई चलती रहेगी।

45 से 55 पैसे का तेल आंखों के सामने चुरा लेते हैं
तीन पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतर पेट्रोल पंप पैसे में तेल की चोरी करते हैं। मसलन, ग्राहक ने सौ रुपया दिया तो उसे 99.45 रुपये या 99.55 रुपये या 99.65 रुपये का ही तेल मिल पाता है। ग्राहक जल्दबाजी में आगे बढ़ लेते हैं। बाट माप विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राहक इसकी शिकायत कर सकते हैं।
तेल चोरी की नहीं, खानपान संबंधी आ रहीं शिकायतें
पेट्रोल पंपों पर तेल चेारी के संबंध में बाट माप विभाग ने नंबर जारी किया है। बाट माप नियंत्रक ने बताया कि उक्त नंबर पर अभी तक पेट्रोल पंपों से जुड़ी कोई शिकायत नहीं आई है। जो शिकायतें आ रही हैं, वे खानपान और परचून की दूकानों से संबंधित हैं।