फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMA varanasi, election

वाराणसी आईएमए चुनाव: डॉ मनीषा सिंह आईएमए अध्यक्ष और डॉ श्रीप्रकाश बने सचिव

Sun, 29 Sep 2019 09:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
IMA varanasi, election
आईएमए चुनाव में डॉक्टर मनीषा सिंह बनी अध्यक्ष,डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह सचिव चुने गए - फोटो : अमर उजाला

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) बनारस शाखा के चुनाव में डॉ. मनीषा सिंह अध्यक्ष चुनीं गईं। सचिव पद पर डॉ.श्रीप्रकाश सिंह ने जीत हासिल की। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चले मतदान में 1751 में से 871 चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद करीब दो घंटे तक चली मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी डॉ. अजीत सैगल ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की।

विज्ञापन


आईएमए सभागार में बने 11 बूथों पर होने वाले मतदान के लिए सुबह 9 बजे से ही गहमागहमी रही। अध्यक्ष, सचिव, वित्तसचिव और वैज्ञानिक सचिव पद पर कांटे का मुकाबला था। इन सभी के एक-एक पद के लिए दो-दो प्रत्याशी आमने सामने थे।
विज्ञापन


इससे पहले पिछले कई दिनों से प्रचार-प्रसार भी चल रहा था, बावजूद इसके 1751 में से महज 871 वोट ही पड़ सका। अध्यक्ष पद पर डॉ. मनीषा ने सर्वाधिक 651 मत पाकर विजयी हुए जबकि दूसरे नंबर पर डॉ. मनोज श्रीवास्तव को 215 मत मिला। जैसे ही चुनाव अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की, बधाईयों का दौर शुरू हो गया। इसके साथ ही पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों की घोषणा भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसको मिला कितना मत
अध्यक्ष-
मनीषा सिंह 651
मनोज श्रीवास्तव 215

श्रीप्रकाश सिंह 535
आरएन सिंह 316

वित्त सचिव
एके त्रिपाठी 550
अजय अग्रवाल 311

वैज्ञानिक सचिव
अभिषेक 458
वीपी द्विवेदी 399

इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन

  • उपाध्यक्ष- डॉ एमआर श्रीवास्तव, डॉ रितु गर्ग, डॉ स्मिता चंद्रा
  • लाइब्रेरियन सेक्रेट्री- डॉ अजय सिंह
  • पब्लिक रिलेशन सेक्रेट्री- डॉ अभिषेक सिंह
  • सोशल सेक्रेट्री- डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह
  • प्रापर्टी सेकेट्री- डॉ भानुशंकर पांडेय
  • इंटरनल ऑडिटर- डॉ एनपी सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed