{"_id":"5b7981a942c79246300f56c5","slug":"illegal-wine-factory-busted-at-bjp-leader-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के ठिकाने पर पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री, एक गिरफ्तार, नेता सहित तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के ठिकाने पर पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री, एक गिरफ्तार, नेता सहित तीन फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के गोदाम पर छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ जिले में भाजपा नेता के सीमेंट ईंट के कारखाने पर छापेमारी के बाद अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने बलुआ पोखरा स्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लालचंद्र चौहान के सीमेंट ईंट के कारखाने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक हजार शीशी से अधिक शराब, आठ ड्रामों में भरी 1200 लीटर ओपी स्प्रिट, बड़ी मात्रा में होलोग्राम, क्यूआर कोड के साथ पैकिंग मशीन, ट्रैक्टर और केमिकल बरामद किया।
पुलिस ने रसूलपुर हमीदपुर गांव निवासी बृजेश यादव पुत्र पतिराम को गिरफ्तार किया जबकि भाजपा नेता सहित तीन अन्य आरोपी फरार हो गए। कोतवाली पुलिस पकड़े गए बृजेश यादव सहित तीनों फरार आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, कोतवाली पहुंचे भाजपा नेताओं ने पुलिस पर दबाव बनाया लेकिन पुलिस उनके दबाव में नहीं आई।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर ने बलुआ पोखरा में कारीसाथ मार्ग के पास भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लालचंद्र चौहान के सीमेंट ईंट बनाने के गोदाम में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना दी। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से ब्रजेश यादव को गिरफ्तार किया। जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर अशोक गुप्ता पुत्र मुन्नीलाल निवासी नदवासराय खास, राकेश राजभर उर्फ अनिल पुत्र महातम निवासी भीरा तथा भाजपा नेता लालचन्द्र चौहान पुत्र बंशी निवासी बलुआ पोखरा फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी होने पर कई पार्टी नेता कोतवाली जा पहुंचे और पुलिस से लालचंद का नाम हटाने का दबाव बनाया लेकिन पुलिस ने लिखापढ़ी हो जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। आबकारी निरीक्षक नामवर सिंह ने बताया कि बरामद ओपी स्प्रिट और केमिकल से 25लाख रुपये से अधिक की शराब बनाई जाती। बरामद शराब के सेवन से जान जाने के साथ ही आंख की रोशनी चले जाने का खतरा था।