फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal trade of small cylinders running in domestic gas cylinder refilling

घरेलू गैस सिलिंडर रिफलिंग में जोरों पर चल रहा छोटे सिलिंडर का अवैध कारोबार

Sat, 29 Feb 2020 01:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 29 Feb 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Illegal trade of small cylinders running in domestic gas cylinder refilling
Lpg Gas cylinder refilling - फोटो : demo pic

वाराणसी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस की घटतौली का नेटवर्क छोटे सिलिंडर से होकर गुजर रहा है। जिला प्रशासन के नाक के नीचे धड़ल्ले से हो रहे इस बड़े धंधे पर कभी लगाम नहीं लगी। हर गली और चौक-चौराहे पर छोटी-छोटी दुकानों में रीफिलिंग का कारोबार चल रहा है। 350 से 450 रुपये या इससे भी अधिक दाम पर गैस भरी जा रही है।

विज्ञापन


शहर के ऐसे इलाके जहां लॉज और किराए पर रूम लेकर रहने वाले छात्रों की संख्या अधिक है, वहां अवैध छोटे सिलिंडरों को बेचने और रीफिलिंग का धंधा बड़े पैमाने पर हो रहा है। कई मोहल्लों में तो किराना दुकान, चाय-स्टॉल आदि पर भी यह कारोबार चल रहा है। इन इलाकों में अवैध रीफलिंग करने वालों को गैस सिलिंडर ट्राली मैन ही उपलब्ध कराते हैं तो कुछ ट्राली मैन खुद रीफलिंग करते हैं।
विज्ञापन

 

छात्र और किराये के मकान में रहने वाले लोग पांच किलो और ढाई किलो के छोटे गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं। अवैध रीफिलिंग करने वाले 100 से 200 रुपये अधिक कीमत पर गैस कंपनियों के वेंडरों से सिलिंडर खरीदता है। छोटे गैस सिलिंडर में 95 रुपये से लेकर 110 रुपये प्रति किलो तक के हिसाब से गैस भरी जाती है। इस तरह अवैध गैस रिफलिंग में एक सिलिंडर से दोगुना तक फायदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

60 हजार है छोटे सिलिंडर के उपभोक्ता

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के 75 एजेंसियों से जुड़े लगभग 60 हजार छोटे गैस सिलिंडर के उपभोक्ता हैं। इन्हें एजेंसियों से छोटे गैस सिलिंडर रीफिल कराने की सुविधा प्रदान की गई है। 5 किलो की टंकी वाले छोटे सिलिंडर 335 रुपये में रीफिल होते हैं।

 

 

 

 

Illegal trade of small cylinders running in domestic gas cylinder refilling
LPG Gas Cylinder

इन इलाकों में रीफलिंग का कारोबार

कोचिंग का हब माने जाने वाले दुर्गाकुंड के कबीरनगर इलाके सहित अन्य कालोनियों, लंका, अस्सी, सामनेघाट, सोनारपुरा, नई सड़क, चेतगंज, बेनिया, औरंगाबाद, पितरकुंडा, लल्लापुरा, लहुराबीर, कबीरचौरा, नदेसर, अर्दली बाजार, पांडेयपुर, आशापुर सहित शिवपुर आदि इलाकों में यह धंधा जोरों पर है। वहीं मोमोज और फास्टफूड का स्टाल लगाने वाले इन छोटे सिलिंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
 

यह शिकायत मिलती रहती है कि छोटे गैस सिलिंडर का गलत तरीके से रीफिल किया जा रहा है। बाहरी दुकानों पर रीफिलिंग वाले छोटे सिलिंडर काफी खतरनाक होते हैं। इन सिलिंडर की चादर काफी हल्के होते हैं, जिससे हादसे होते रहते हैं।

कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष, वाराणसी एलपीजी वितरक एसोसिएशन

एक टीम गठित की गई है। ट्राली मैन की जांच और अवैध रीफलिंग वाले गोदामों की गोपनीय तरीके से जांच कराई जा रही है। आईएसआई मार्का वाले छोटे सिलेंडर की भी जांच की जा रही है। बिना आईएसआई मार्का के छोटे सिलिंडर बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

दीपक वार्ष्णेय, जिला आपूर्ति अधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed