{"_id":"5d0cbf798ebc3e71b341a9f0","slug":"illegal-tolling-by-police-4-constable-suspended-and-11-punished-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : ट्रक चालकों से अवैध वसूली में चार सिपाही निलंबित, एक दरोगा और 10 सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : ट्रक चालकों से अवैध वसूली में चार सिपाही निलंबित, एक दरोगा और 10 सिपाही लाइन हाजिर
Fri, 21 Jun 2019 05:14 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 21 Jun 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जहां बीते दो दिनों से पुलिस के अच्छे कामों की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं शुक्रवार को ट्रक चालकों से अवैध वसूली के मामले में डेढ़ दर्जन पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है।
विज्ञापन
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि नो एंट्री के दौरान सिपाहियों की मिलीभगत शहर में भारी मालवाहक प्रवेश कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर सादे कपड़े में पुलिस की चार टीम गठित कर जिले भर में छापेमारी कराई गई।
विज्ञापन
छापेमारी में सामने आया कि मोहनसराय तिराहे पर सिपाही मुकेश द्विवेदी व अशोक राय और बाबतपुर तिराहा पर सिपाही जितेंद्र कुमार सरोज व विपिन कुमार यादव अपने आदमियों से ट्रकों से पैसा लेकर उन्हें नो एंट्री में भेज रहे थे।
विज्ञापन
चारों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा लापरवाही बरतने के आरोप में बाबतपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार कोरी सहित 11 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण को कहा गया है कि सादे कपड़ों में एक-एक प्राइवेट टीम गठित कर रोजाना रात में चेकिंग कराएं। जो भी पुलिसकर्मी अवैध वसूली करते या कराते पाया जाएगा, उसे निलंबित करने में देर नहीं की जाएगी।