{"_id":"67c95e9a80e79434c90d1ee5","slug":"illegal-refilling-was-going-on-for-many-years-food-department-raided-chaos-ensued-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : कई वर्षों से अवैध रिफिलिंग का चल रहा था कार्य, खाद्य विभाग का छापा, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : कई वर्षों से अवैध रिफिलिंग का चल रहा था कार्य, खाद्य विभाग का छापा, मची अफरा-तफरी
Thu, 06 Mar 2025 02:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:06 PM IST
सार
अवैध रिफिलिंग का कार्य चल रहा था और अचानक खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। जैसे ही टीम पहुंची वहां अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागे। टीम ने कार्रवाई करते हुए सैकड़ों सिलेंडर सीज किया।
विज्ञापन
अवैध सिलिंडर पकड़े गए
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा विहार कॉलोनी में बसंत यादव तथा मनोज मौर्य के मकान में कई वर्षों से अवैध रिफिलिंग का काम चल रहा था, जो आज सुबह मुखबिर की सूचना पर खाद्य विभाग के अधिकारी क्षेत्रीय खाद्य विभाग अधिकारी भानु प्रताप सिंह व क्षेत्रीय खाद्य विभाग अधिकारी सुषमा पांडेय तथा पूर्ति निरीक्षक राघवन त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह मय फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
इनके पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई और रिफिलिंग करने वाले सभी लोग कमरे का ताला बंद कर फरार हो गए, खाद्य विभाग के अधिकारी बंद कमरों के ताला को तुड़वाते हुए उसमें से सैकड़ो सिलेंडर के साथ 7 छोटू सिलेंडर, चार तोल मशीन, तीन बांसुरी, को बरामद कर सीज किया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय खाद्य विभाग अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया की मकान मालिक ने बताया कि हमारे यहां चार हाकर रहते हैं, जो ताला बंद कर फरार थे, पुलिस बल को बुलाकर ताला को तोड़कर भारी मात्रा में कुछ खाली कुछ भरे हुए सिलेंडर बरामद किया गया, वहीं चारों लोगो के ऊपर 3/7 के अंतर्गत जो कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी।
विज्ञापन
कमरे से तीन का आईडी बरामद हुआ जिस पर नाम विभिन्न था, पोषण पासवान, लक्ष्मण कुमार, रामकुमार,आदि।