{"_id":"5aae9d914f1c1b01768b5fb3","slug":"illegal-recovery-form-truck-in-police-uniform-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस की वर्दी में ट्रकों से अवैध वसूली, वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की वर्दी में ट्रकों से अवैध वसूली, वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आए अधिकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
ट्विटर पर वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आए अधिकारी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-जौनपुर सीमा पर दानगंज पोखरा के समीप पुलिस की वर्दी में ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले चंदवक निवासी राजमन के खिलाफ रविवार को चोलापुर थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई ट्विटर पर वायरल हुए अवैध वसूली के वीडियो को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई है।
चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज पोखरा के समीप दिन में नो इंट्री लागू रहती है। जौनपुर और आजमगढ़ से आने वाले वाहनों को बनारस की ओर नहीं जाने दिया जाता है। दानगंज पोखरा के समीप ही पुलिस पिकेट और थोड़ी दूर पर चौकी है।
वायरल वीडियो के अनुसार राजमन पुलिस के कांस्टेबल की वर्दी पहन कर दानगंज पोखरा के समीप ट्रकों से अवैध वसूली करता है और उन्हें बनारस की ओर जाने देता है। राजमन की करतूत का वीडियो बनाकर ट्विटर पर शेयर कर दिया गया।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई और उसके खिलाफ चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में सीओ पिंडरा सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है।
पुलिस की शह पर होती है वसूली
दानगंज पोखरा के समीप राजमन पुलिसकर्मियों की शह पर ही अवैध वसूली करता था। पोखरा के समीप ही पिकेट और उससे कुछ दूर स्थित चौकी के पुलिसकर्मी रोजाना राजमन को ट्रकों से वसूली करते देखते थे लेकिन किसी ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
इन हालात में दानगंज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। हालांकि सीओ पिंडरा का कहना है कि इस मामले में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता नहीं है।