{"_id":"5c602dc5bdec227395217aab","slug":"illegal-liquor-of-rs-32-lakh-recovered-from-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 लाख की 560 पेटी अवैध शराब बरामद, धरे गए दो शराब तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 लाख की 560 पेटी अवैध शराब बरामद, धरे गए दो शराब तस्कर
Mon, 11 Feb 2019 10:28 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार की अवैध शराब समेत तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अवैध शराब के तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने 32 लाख रुपए की शराब बरामद की है। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
जिले के रोहनिया प्रभारी निरीक्षक रोहनिया परशुराम त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम ट्रक से अवैध शराब बिहार भेजी जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी सूचना पर अखरी चौकी प्रभारी संजय सिंह उपनिरीक्षक नीरज ओझा ने भी लठिया पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी समय एक डीसीएम आती हुई दिखाई दी पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह तेज रफ्तार से भागने लगी। पुलिस ने पीछा कर उसको पकड़ा और तलाशी ली तो देखा कि आगे संतरे लदइ थे। इसके बाद पुलिस ने जब संतरे के कैरेट को उतरवाया तो देखा कि अंदर छिपाकर 560 पेटी क्रेजी रोमियो व्हिस्की की पेटियां रखी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने अबोहर फाजिलका पंजाब निवासी गुरमीत सिंह और कलेंदर सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों ने बताया कि वह हरियाणा से शराब को बिहार लेकर जा रहे थे। बिहार के मोहनिया में लोग इसको आ करके ले जाते हैं। सीओ सदर अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही ट्रक से फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुआ है। जिसे वो बिहार की सीमा में प्रवेश करते ही ट्रक पर लगा लेते।
विज्ञापन