{"_id":"5ffc680a8ebc3e2f247670c0","slug":"illegal-liquor-factory-busted-and-three-arrested-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, टॉप टेन बदमाश सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, टॉप टेन बदमाश सहित तीन गिरफ्तार
Mon, 11 Jan 2021 08:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Jan 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
वाराणसी में अवैध तरीके से शराब बनाने और बेचने का खुलासा अमर उजाला ने रविवार को किया तो पुलिस और आबकारी विभाग सक्रिय हुए। चौबेपुर क्षेत्र के परानापुर के बाद सोमवार को पुलिस ने अर्जुनपुर में शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।
पुलिस ने मौके से दो कार, 50 पेटी कच्ची शराब, 2337 खाली शीशी, 150 लीटर स्प्रिट, 4000 ढक्कन, बारकोड, स्टीकर, हाइड्रोमीटर, सीसी सील करने की मशीन, शराब बनाने के अन्य उपकरण और तीन मोबाइल बरामद किया। प्रकरण में पुलिस ने जंसा थाने के टॉप-10 बदमाश बड़ौरा के अजय कुमार जायसवाल व महेंद्र कुमार जायसवाल और मिर्जामुराद थाना के करधना निवासी भगवान दास गिरफ्तार किया।
सोमवार को कपसेठी थाना प्रभारी राजू दिवाकर और आबकारी निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह ने ढेकहा तिराहे पर चेकिंग के दौरान अजय की अल्टो कार से 10 पेटी कच्ची शराब बरामद किया। अजय से पूछताछ की गई तो पता चला कि अर्जुनपुर में एक मकान में शराब बनाई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने छापा मारा तो वहां से भी एक कार, शराब, स्प्रिट व अन्य सामान और दो आरोपी गिरफ्त में आए। तीनों ने बताया कि वह लोग लंबे अरसे से शराब बनाकर जिले के ग्रामीण इलाकों के साथ ही बिहार तक सप्लाई करते हैं।

Trending Videos
टॉप टेन बदमाश अजय कई बार जा चुका है जेल
कपसेठी थाने की पुलिस के अनुसार, अजय कुमार जायसवाल जंसा थाने के टॉप टेन बदमाशों की सूची में नंबर एक पर है। उसके खिलाफ जंसा और मिर्जामुराद समेत कई अन्य थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं। अजय कई बार जेल जा चुका है और शराब के ही धंधे से उसने करोड़ों रुपये कमाए हैं और इसके पास शराब के कई सरकारी ठेके भी हैं। पुलिस को उसकी एक अरसे से तलाश थी।
तो क्या पुलिस और आबकारी विभाग को फैक्ट्री के संचालन की जानकारी नहीं थी
अर्जुनपुर एवं आसपास के लोगों में शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद यह चर्चा थी कि आबादी वाले इलाके में काफी अरसे से यह सब चल रहा था। क्या इसकी जानकारी पुलिस और आबकारी विभाग को नहीं थी, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है।
अक्सर आबकारी विभाग और पुलिस के लोगों का भी फैक्ट्री में आना-जाना लगा रहता था। वहीं कुछ ग्रामीणों ने कहा कि उच्चाधिकारियों का दबाव पड़ने पर पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है।