फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IITians will listen the first female IPS Kiran Bedi and Malini Awasthi event will held in BHU

Varanasi News: पहली महिला IPS किरण बेदी और मालिनी अवस्थी को सुनेंगे आईआईटीयंस, BHU में इस दिन होगा आयोजन

Sun, 28 Jul 2024 10:45 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 10:45 AM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आगामी 29 जुलाई को भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी और ठुमरी गायिका मालिनी अवस्थी प्रमुख चेहरा रहेंगी। उनका स्वागत भी गर्मजोशी के साथ किया जाएगा। बीएचयू इसके लिए भरपूर तैयारियां करवा रहा है।

विज्ञापन
IITians will listen the first female IPS Kiran Bedi and Malini Awasthi event will held in BHU
किरण बेदी और मालिनी अवस्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेईई उत्तीर्ण कर आईआईटी बीएचयू का हिस्सा बनने जा रहे बीटेक के छात्र-छात्राओं का कैंपस में गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। इसके लिए 29 जुलाई को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में हाेने वाले ओरिएंटेशन कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


ओरिएंटेशन में छात्र-छात्राओं के साथ उनके माता-पिता भी कैंपस की विशेषताओं को जान समझ सकेंगे। इसके बाद एक से चार अगस्त तक स्वतंत्रता भवन और एलटी-3 में इंडक्शन कार्यक्रम होंगे। इसमें प्रथम महिला आईपीएस एवं पुडुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी और लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी अतिथि होंगी।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के कैंपस में स्वागत के लिए ओरिएंटेशन और इंडक्शन कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट तैयार कर लिया है। 29 जुलाई को स्वतंत्रता भवन में दोपहर 2:30 बजे पंजीकरण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अभिभावकों को स्वतंत्रता भवन में प्रवेश दिया जाएगा। 3 बजे से 3.35 बजे तक अभिभावकों का स्वागत होगा। आईआईटी के डायरेक्टर और चीफ प्रॉक्टर उन्हें संबोधित करेंगे। इस दौरान उन्हें कैंपस के वातावरण और छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास से अवगत कराया जाएगा। शाम चार बजे अभिभावक स्वतंत्रता भवन से निकल जाएंगे और 4:25 बजे स्वतंत्रता भवन में छात्र-छात्राओं का प्रवेश होगा।

योग और मेडिटेशन का भी आयोजन
शाम पांच बजे आईआईटी के डायरेक्टर, डीन, जेईई चेयरमैन, विभागाध्यक्ष छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद एक अगस्त को इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ जिमखाना ग्राउंड में सुबह 6:30 बजे योग और मेडिटेशन से होगा। 

9:30 बजे वीडियो स्क्रीनिंग में काशी और आईआईटी बीएचयू के इतिहास से छात्र-छात्राओं को परिचित कराया जाएगा। 10 बजे भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ एचएच प्रिंस राम वर्मा का संबोधन होगा। शाम पांच बजे लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी का एक घंटे का सत्र आयोजित किया जाएगा। 

दो अगस्त को सुबह 9:15 बजे आईएएस डॉ. जयंती एस रवि छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे। तीन अगस्त को दोपहर 2:15 बजे आयुष्मान भारत के डायरेक्टर डॉ. विक्रम पगारिया का व्याख्यान होगा। 3:15 बजे ओरिगामी कलाकार शिवकुमार की कार्यशाला होगी। शाम पांच बजे समापन समारोह को पुडुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल और देश की प्रथम महिला आईपीएस किरण बेदी संबोधित करेंगी। चार अगस्त को मेंटरशिप कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed