{"_id":"654945b4d73371ca5f019b54","slug":"iitians-demand-removal-of-chief-proctor-varanasi-news-c-20-vns1013-413962-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT BHU: आईआईटीयंस ने की चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग, पढ़ें- स्टूडेंट पार्लियामेंट ने अपनी क्या मांगें रखीं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT BHU: आईआईटीयंस ने की चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग, पढ़ें- स्टूडेंट पार्लियामेंट ने अपनी क्या मांगें रखीं?
Tue, 07 Nov 2023 08:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 08:40 AM IST
सार
आईआईटी बीएचयू के स्टूडेंट पार्लियामेंट का कहना है कि अक्तूबर में पीएचडी की दो छात्राओं के साथ छेड़खानी हुई। जब-तब बाहर के लोग आकर हॉस्टल में घुसकर छात्र-छात्राओं के साथ गाली गलौज करते हैं।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. सुनील मोहन को हटाने की मांग की है। स्टूडेंट पार्लियामेंट का कहना है कि इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी एक भी घटना में कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के स्टूडेंट पार्लियामेंट का कहना है कि अक्तूबर में पीएचडी की दो छात्राओं के साथ छेड़खानी हुई। जब-तब बाहर के लोग आकर हॉस्टल में घुसकर छात्र-छात्राओं के साथ गाली गलौज करते हैं। कई बार मारपीट भी हुई लेकिन प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने इस पर कोई सख्त फैसला नहीं लिया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. सुनील मोहन की बड़ी विफलता और गैर जिम्मेदारी के कारण इस घटना के साथ कई घटनाएं भी हुई हैं। इसलिए उन्हें इस पद से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
स्टूडेंट पार्लियामेंट ने की ये हैं मांगें
- संस्थान इस मामले में कानूनी सलाह के लिए तुरंत एक वकील नियुक्त करे। जांच की निगरानी के लिए समिति बनाई जाए जिसमें विश्वसनीय प्रोफेसर शामिल हों।
- बाहरियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। परिसर में आने-जाने वालों की 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था हो। सुरक्षा के लिए दीवार बनाना और बीएचयू परिसर को विभाजित करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
- दिन के समय आईआईटी परिसर में एक ही निकास/प्रवेश के माध्यम से सभी (आईआईटी छात्रों, बीएचयू छात्रों और बाहरी लोगों) को आने-जाने की व्यवस्था हो। रात्रि में बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए।