फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU will protect you from attacks like phishing ransomware and social engineering in varanasi

IIT BHU: फिशिंग, रैसमवेयर और सोशल इंजीनियरिंग जैसे हमलों से बचाएगा आईआईटी बीएचयू, जानें- कैसे

Sat, 13 Sep 2025 04:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 13 Sep 2025 04:16 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू फिशिंग, रैसमवेयर और सोशल इंजीनियरिंग जैसे हमलों से बचाएगा। आईआईटी में छात्रों, प्रोफेसरों और स्टाफ के डिजिटल लाइफ को मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
IIT BHU will protect you from attacks like phishing ransomware and social engineering in varanasi
आईआईटी बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू खुद को साइबर अटैक से बचाने के लिए अपने छात्रों, शोधार्थियों, प्रोफेसरों और कर्मचारियों को डिजिटली स्मार्ट बनाएगा। इसके लिए पांच दिन तक लाइव डेमो और टेक्निकल सेशन कराएगा। फिशिंग, रैसमवेयर और सोशल इंजीनियरिंग जैसे साइबर खतरों से बचने की तकनीक के बारे में जानकारियां दी जाएंगी।

विज्ञापन


ये भी सिखाया जाएगा कि मजबूत पासवर्ड बनाकर अपने सोशल मीडिया को सुरक्षित रखना सिखाया जाएगा। इसमें कोलकाता से लेकर हैदराबाद सीडेक तक के एक्सपर्ट 30 घंटे का लेक्चर लेंगे। 15 से 19 सितंबर के बीच सुबह 9.30 बजे से शाम छह बजे तक एबीएलटी हॉल में ये कार्यक्रम चलेगा। इसमें बीटेक, एमटेक, पीएचडी छात्र के साथ ही अधिकारी, संकाय सदस्य और कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए कोई पूर्व निर्धारित जानकारी नहीं मांगी गई है।

विज्ञापन

स्कैम पकड़ने का होगा लाइव डेमो
कार्यशाला के फिशिंग अभियान चलाया में खतरनाक फिशिंग ईमेल की पहचान करने और स्कैम को पकड़ने के लिए एक लाइव डेमो दिया जाएगा। अपने डेटा की सिक्योरिटी के लिए एन्क्रिप्शन, फाइल कलेक्शन और सिक्योर डेटा डिस्पोजल करना सिखाया जाएगा। ये भी बताया जाएगा कि आपके खाते या डिवाइस के साथ कुछ गलत किया गया है तो क्या करना होगा। ओपन फोरम में विशेषज्ञ पैनल से सीधा सवाल पूछकर जवाब पा सकेंगे।

शोधकर्ता या कर्मचारी, आप सभी निशाने पर
आईआईटी बीएचयू की कंप्यूटिंग और सूचना सेवा केंद्र की ओर से सूचना जारी कर कहा गया है कि चाहे आप छात्र हो या शोधकर्ता या कर्मचारी, आप सभी निशाने पर हैं। यह कार्यशाला साइबर नॉलेज और व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाने के लिए डिजाइन की गई है, ताकि आप खुद को और हमारे संस्थान की डिजिटल संपत्तियों को साइबर खतरों से बचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed