फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU will give prize to three meritorious students with income less than Rs 5 lakh

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू 5 लाख से कम आय वाले तीन मेधावियों को देगा प्राइज

Mon, 21 Oct 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
IIT BHU will give prize to three meritorious students with income less than Rs 5 lakh
13वें दीक्षांत समारोह में रिषभ, सगुन और सूरज को मिलेगा इंदिरा अनंतचारी अवॉर्ड
विज्ञापन

मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया है पूरा, इनका स्कोर 7.50 से ज्यादा
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आईआईटी-बीएचयू के 13वें दीक्षांत समारोह में तीन मेधावियों को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। इनके सम्मान का आधार गरीबी है। मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग से बीटेक करने वाले छात्र रिषभ अग्रवाल, छात्रा सगुन और सूरज कुमार कुशवाहा को इंदिरा अनंतचारी इंडोमेंट फंड प्राइज दिया जाएगा। इनका सीपीआई स्कोर 7.50 से ज्यादा था, लेकिन परिवार की आय 5 लाख रुपये सालाना से कम होने के चलते इन्हें चुना गया। पिछले 6 साल से ये प्राइज दिया जा रहा है। 28 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह मनाया जाएगा। 60 मेधावियों को कुल 99 मेडल दिए जाएंगे। 60 मेधावियों में से तीन नाम ऐसे थे, जिन्हें एग्जाम में आए स्कोर और आर्थिक स्थिति दोनों को आधार बनाकर समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आईआईटी-बीएचयू इस प्राइज के तहत, तीनों मेधावियों को 10 हजार रुपये भी देगा। इसके प्राइज के लिए वैज्ञानिक सुंदर एस राजन ने आईआईटी-बीएचयू को 22 लाख 61 हजार रुपये दिए थे।
दीक्षांत समारोह के अन्य दो बड़े अवॉर्ड.
अनुष्का को मिलेंगे एक लाख
मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग की अनुष्का भारद्वाज को आदित्य कुमार अवस्थी अवॉर्ड के तहत एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इसे रिटायर्ड आईएएस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने पिता आदित्य अवस्थी के नाम पर शुरू किया है। आदित्य ने आईआईटी-बीएचयू के मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग से 1949 में बीटेक किया था। वह संस्थान के सबसे प्रतिष्ठित पुरा छात्र थे। उनका निधन साल 2021 में 10 मई को हुआ था। भारत में उन्होंने आयरन और स्टील उत्पादन को लेकर कई बड़े काम किए हैं।
विज्ञापन

बेस्ट थीसिस पर सम्मानित होंगे अखिलेश यादव
आईआईटी-बीएचयू के शोध छात्र अखिलेश कुमार यादव को सबसे बेहतर पीएचडी थीसिस लिखने के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्हें बेस्ट रिसर्च ऑफ द ईयर का सम्मान मिलेगा। इन्होंने माइनिंग, मेटलर्जिकल, सिरेमिक और मटेरियल साइंस में रिसर्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed