{"_id":"688f093ff210cbffb20c3395","slug":"iit-bhu-students-will-get-grant-of-2-lakh-rupees-for-foreign-conferences-stgs-started-in-institute-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT BHU: विदेशी कॉन्फ्रेंस के लिए छात्रों को मिलेगी 2 लाख रुपये की ग्रांट, संस्थान में STGS शुरू; जानें खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT BHU: विदेशी कॉन्फ्रेंस के लिए छात्रों को मिलेगी 2 लाख रुपये की ग्रांट, संस्थान में STGS शुरू; जानें खास
Sun, 03 Aug 2025 12:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:32 PM IST
सार
Varanasi News: कोर्स शुरू होने के एक साल पूरा होने के बाद इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। वहीं, जिस कॉन्फ्रेंस के लिए ग्रांट चाहिए होगा, उसके लिए उस कॉन्फ्रेंस में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
IIT BHU
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में नए सत्र की बीटेक की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। संस्थान की ओर से सभी बीटेक-एमटेक और पीएचडी छात्र-छात्राओं के लिए स्टूडेंट ट्रेवल ग्रांट सपोर्ट (एसटीजीएस) फंड की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
इसके तहत सभी छात्र-छात्राओं को एक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए दो लाख रुपये दिए जाएंगे। कोर्स के दौरान इस धनराशि से विदेशों में पेपर और पोस्टर प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी। यह गाइडलाइन एक अगस्त से लागू कर दी गई है। एक छात्र सिर्फ एक ही ग्रांट ले सकेगा। वहीं, पीएचडी स्कॉलर्स को दो से ज्यादा ग्रांट मिल सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा उनका सीजीपीए 7.5 से ज्यादा होना चाहिए और कोई बैकलॉग भी नहीं होना चाहिए। सिर्फ भौतिक रूप से भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को ही इसका लाभ मिलेगा। रजिस्ट्रेशन फीस, हवाई यात्रा, वीजा फीस, प्रति दिन अलाउंस और यात्रा बीमा का खर्च भी दिया जाएगा।
विज्ञापन