फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU students offers many companies internship package ranged 35 lakhs Know special

IIT BHU : 89 कंपनियों में 170 स्टूडेंट्स को मिले ऑफर, 35 लाख से 1.65 करोड़ तक गया पैकेज इंटर्नशिप; जानें खास

Sun, 01 Dec 2024 08:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 08:43 PM IST
सार

Varanasi News : पहले दिन के कैंपस प्लेसमेंट प्रमुख कंपनियों का जमावड़ा रहा। इसमें गूगल, माइक्रोसाॅफ्ट, अलफांसो, जोमौटो, टाटा मोटर्स, मीशो, ओला, बजाज, पेट्रोनेट, कॉमन वेल्थ बैंक, फ्लिपकार्ट आदि नामचीन कंपनियों को स्टूडेंट्स को जाॅब ऑफर किया।

विज्ञापन
IIT BHU students offers many companies internship package ranged 35 lakhs Know special
आईआईटी-बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी-बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट के पहले ही दिन 80 कंपनियों ने 170 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर दे दिया है। इसमें 1.65 करोड़ का ऑफर बेस्ट रहा। वहीं, किसी भी छात्र को 35 लाख रुपये से कम की सैलरी वाला ऑफर नहीं मिला है।

विज्ञापन


कैंपस स्थित सतीश धवन हॉस्टल में एक दिसंबर की आधी रात 12 बजे से कैंपस प्लेसमेंट शुरू हुआ और इसके 19 घंटे 25 मिनट के बाद रविवार को शाम तक जारी किया गया। इस रिजल्ट के अनुसार, संस्थान में इस साल के इंटर्नशिप, प्री प्लेसमेंट और प्लेसमेंट ऑफर को मिला दें, तो कुल 160 कंपनियों ने 432 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर किया। 
विज्ञापन


87 कंपनियों ने 399 छात्रों को पेड इंटर्नशिप कराया। 71 कंपनियों ने 262 छात्र और छात्राओं को प्री प्लेसमेंट में ही जॉब ऑफर कर दिया था। इसी दौरान अधिकतम पैकेज 1.65 करोड़ रुपये तक पहुंचा था। वहीं, मुख्य प्लेसमेंट में किसी भी छात्र या छात्रा का पैकेज 1.65 करोड़ से ऊपर नहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले 7 दिनों तक चलेगा प्लेसमेंट
आईआईटी-बीएचयू में अगले सात दिन यानी कि 8 दिसंबर तक कैंपस प्लेसमेंट चलता रहेगा। हर दिन कंपनियां ऑफलाइन, ऑनलाइन और हाइब्रिड मोड में इंटरव्यू लेंगी। इस बार खास ये भी है कि पहली बार 35 स्टार्टअप कंपनियों को भी ड्राइव में बुलाया गया है। इन कंपनियों में आईआईटीएंस को ही खास करके चुना जाता है। दिन और रात दोनों टाइम पर टेस्ट और इंटरव्यू होंगे।

300 से ज्यादा कंपनियां आईं
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रमुख प्रो. सुशांत श्रीवास्तव के अनुसार, 300 से ज्यादा कंपनियों के इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए कुल 1506 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 90 प्रतिशत यानी कि 1350 से ज्यादा स्टूडेंट्स तक जॉब पहुंचाया जाएगा। पिछले साल 1144 छात्र और छात्राओं को नौकरी मिली थी। पिछले साल आईआईटी-बीएचयू प्लेसमेंट के आंकड़े में आईआईटी-रुड़की से पिछड़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed