फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU: Security of BHU is now handed over to retired army officers, 10 army officers will be deployed

IIT BHU: बीएचयू कैंपस की सुरक्षा अब सेना के रिटायर्ड ऑफिसर्स के हवाले, तैनात होंगे 10 पूर्व सैन्य अधिकारी

Sat, 18 Nov 2023 09:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 18 Nov 2023 09:24 AM IST
सार

आईआईटी बीएचयू परिसर में एक नवंबर की रात डेढ़ बजे छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद आईआईटी और बीएचयू परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
IIT BHU: Security of BHU is now handed over to retired army officers, 10 army officers will be deployed
आईआईटी बीएचयू में बवाल का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद कैंपस में अब सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी की गई है। बीएचयू कैंपस की सुरक्षा की कमान अब सेना के रिटायर्ड ऑफिसर्स के हाथों में होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय में पांच रिटायर्ड कमिशन्ड ऑफिसर और पांच रिटायर्ड जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर की तैनाती की जाएगी। बीएचयू की वेबसाइट पर इसकी सूचना जारी करने के साथ ही 25 नवंबर तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन

 

आईआईटी बीएचयू परिसर में एक नवंबर की रात डेढ़ बजे छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद आईआईटी और बीएचयू परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। विश्वविद्यालय में पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कुलपति प्रो. सुधीर जैन, आईआईटी निदेशक प्रो. पीके जैन संग बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए थे। माना जा रहा है कि उसी कड़ी में बीएचयू प्रशासन ने अब विश्वविद्यालय परिसर में रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों की तैनाती करने का निर्णय लिया है। इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस स्कीम के तहत ये भर्तियां की जाएंगी। इन पूर्व सैन्य अधिकारियों को विश्वविद्यालय में रहने, चिकित्सकीय सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अहम बातें

- एक साल फुल टाइम सेवा देनी होगी। म्यूचुअल एग्रीमेंट के आधार पर इसे बढ़ाया जा सकता है।

- योग्यता और अनुभव के आधार पर पद दिए जाएंगे। साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती होगी।

- रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का वेतन नियमानुसार 60 हजार से 1.80 लाख रुपये होगा। चिकित्सा, परिसर की अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

- 60 साल की उम्र से कम वाले अधिकारियों को दी जाएगी वरीयता।

Trending Videos

IIT BHU: Security of BHU is now handed over to retired army officers, 10 army officers will be deployed
बीएचयू आईआईटी - फोटो : अमर उजाला

पहले से कई रिटायर्ड सैन्य अधिकारी दे रहे हैं सेवा

बीएचयू में पहले से कई रिटायर्ड सैन्य अधिकारी सेवा दे रहे हैं। बीएचयू परिसर स्थित एनसीसी के ग्रुप कमांडर रहे ब्रिगेडियर नरिंदर सिंह को इसी साल जून में बतौर सलाहकार नियुक्त किया गया। इन्हें विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों आदि की वेतन संबंधी समस्या के निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए एक सेल भी बनाया गया है। इसके अलावा रिटायर्ड कर्नल मनीष शर्मा को अस्पताल संंबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी मिली है।

बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड में भी शामिल रिटायर्ड सैन्य अधिकारी

बीएचयू परिसर की सुरक्षा के लिए बने प्रॉक्टोरियल बोर्ड में भी सेना के रिटायर्ड जवान और अधिकारी रखे गए हैं। यहां सुरक्षाकर्मी, सुपरवाइजर, सुरक्षाअधिकारी सहित अन्य पदों को मिलाकर कुल 900 पद हैं। इसमें 800 से अधिक इस समय सेवा दे रहे हैं। इनकी भर्तियां भी सैनिक कल्याण निगम के तहत की जाती हैं। इसमें सेना के रिटायर्ड जवान, अधिकारियों को प्राथमिकता दी जाती है। इसमें सिक्योरिटी ऑफिसर के पद स्थायी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed