फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Scientists develop Jagriti app and dashboard and jago grahak jago app

BHU: आईआईटी बीएचयू के लैब में बनी जागृति एप, डैशबोर्ड से मिलेगी सटीक जानकारी; जानें- क्या है खास

Fri, 24 Jan 2025 04:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 24 Jan 2025 04:00 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू में वैज्ञानिकों ने जागृति एप, जागो ग्राहक जागो एप, जागृति डैशबोर्ड विकसित किए हैं। एप से उपभोक्ताओं को सटीक जानकारी मिलेगी। ये एप सचेत भी करता है। 

विज्ञापन
IIT BHU Scientists develop Jagriti app and dashboard and jago grahak jago app
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के एनसीसी लैब में विकसित जागृति एप, जागो ग्राहक जागो एप, जागृति डैशबोर्ड विकसित किए गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को सामानों की सुरक्षा से जुड़ी सटीक जानकारी मिलेगी। एप की खासियत यह है कि यह एक मजबूत साइबर भौतिक प्रणाली का हिस्सा है। जो वास्तविक समय में काम करती है। 

विज्ञापन


एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एनएस राजपूत के नेतृत्व में छात्रों की टीम ने एप को विकसित किया है। यह एआई और डेटा एनालिटिक्स के लिए राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग मिशन के तहत ऐरावत एआई सुपर कंप्यूटर पर चलती है। जागो ग्राहक जागो एप उपभोक्ता की ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सभी यूआरएल के बारे में ई-कॉमर्स जानकारी देता है। साथ ही सचेत भी करता है। 

विज्ञापन

जागृति एप उपयोगकर्ताओं को उन यूआरएल की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है, जहां उन्हें एक या एक से अधिक डार्क पैटर्न की उपस्थिति का संदेह है। इन रिपोर्टों को केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण में शिकायत के रूप में पंजीकृत किया जाता है, ताकि संभावित निवारण और आगे की कार्रवाई की जा सके। 

डॉ. राजपूत ने बताया कि तीनों विकसित एप का अनावरण राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2024 पर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने नई दिल्ली में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed