Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Placements from 1st December 92.33% of B.Tech students at got jobs in varanasi

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में बीटेक के 92.33% छात्रों को मिली नौकरी, सबसे बड़ा पैकेज 2.2 करोड़ प्रति साल रहा

Thu, 13 Nov 2025 06:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Nov 2025 06:17 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू में बीटेक के 92.33% छात्रों को नौकरी मिली। इनमें साल का सबसे बड़ा पैकेज 2.2 करोड़ प्रति साल रहा। वहीं अगले सत्र 2026 की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
 

विज्ञापन
IIT BHU Placements from 1st December 92.33% of B.Tech students at got jobs in varanasi
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में इस साल 12 नवंबर तक बीटेक के 92.33% छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हो गया। 2025 में कुल 1416 ऑफर्स मिले जिसमें से बीटेक की संख्या 952 है। इन सभी को औसत पैकेज 24.49 लाख दर्ज दिया गया है। वहीं इनमें से 502 इंटर्नशिप और 297 प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) भी मिल चुके हैं। छात्र-छात्राओं की ट्रेनिंग और उद्योग-संपर्क आधारित प्रोजेक्ट के माध्यम से मिले हैं। इस साल का सबसे बड़ा पैकेज 2.2 करोड़ प्रति साल रहा। 

विज्ञापन


अगले सत्र 2026 की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। एक दिसंबर की रात 12 बजे से कैंपस प्लेसमेंट शुरू हो जाएगा। इसमें 200 से ज्यादा कंपनियों की ओर से ऑफर्स दिए जा सकते हैं। वहीं इस साल अप्रैल तक 2000 से ज्यादा टेक्नाेक्रेट्स का प्लेसमेंट किया जा सकता है। 
विज्ञापन


आईआईटी में प्लेसमेंट देंगी ये कंपनियां
गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, सिस्को, उबर, जेडएस एसोसिएट्स, जेपी मॉर्गन चेस, डीई शॉ, गोल्डमैन सैक्स, एनवीडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मास्टरकार्ड, डेटाब्रिक्स, मैकिंजी एंड कंपनी, ड्यूश बैंक, वेल्स फार्गो, फ्लिपकार्ट, ग्रो, बजाज, मेशो, पिरामल फाइनेंस, स्क्वेयर पॉइंट, पेसस्टॉक, रुब्रिक, कॉमनवेल्थ बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया और सैमसंग आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेहतर प्लेसमेंट रिजल्ट हमारे छात्रों की नवाचार क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और नेतृत्व गुणों का प्रमाण हैं। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है, जिनकी योग्यता और ईमानदारी ने विश्व की शीर्ष संस्थाओं का विश्वास अर्जित किया है। -प्रो. अमित पात्रा, निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed