{"_id":"684a77513aa32e623f0a752a","slug":"iit-bhu-director-prof-amit-patra-told-jee-advanced-aspirants-about-campus-strengths-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू: तीन घंटे तक जेईई एडवांस्ड अभ्यर्थियों को बताई कैंपस की खूबियां, निदेशक ने साझा कीं खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू: तीन घंटे तक जेईई एडवांस्ड अभ्यर्थियों को बताई कैंपस की खूबियां, निदेशक ने साझा कीं खास बातें
Thu, 12 Jun 2025 12:14 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:14 PM IST
सार
Varanasi News: आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने जेईई एडवांस्ड अभ्यर्थियों से कैंपस की सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्था और छात्र जीवन से जुड़ीं बातें साझा कीं।
विज्ञापन
BHU
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में जेईई एडवांस्ड 2025 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन ओपन हाउस सत्र का आयोजन किया गया। करीब तीन घंटे निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने जेईई एडवांस्ड के क्वालिफाइड अभ्यर्थियों को कैंपस की सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्था, प्लेसमेंट प्रक्रिया, छात्रावास जीवन और छात्र जीवन से जुड़ीं कई बातें साझा की।
विज्ञापन
दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक ऑनलाइन ओपन हाउस सेशन में संस्थान के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की ओर से पूछे गए कई सवालों के जवाब भी दिए। इसमें प्रवेश प्रक्रिया, एकेडमिक सुविधाएं, हॉस्टल और मेस के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातें की।
विज्ञापन
पढ़ाई की स्थिति, भविष्य की नीति को किया स्पष्ट
प्रो. पात्रा ने आवेदकों को संस्थान में पढ़ाई की स्थिति और भविष्य की नीति को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यहां पर इंडस्ट्री आधारित इंजीनियरिंग कराई जाएगी। इस सत्र में डीन प्रो. देवेंद्र सिंह, जेईई अध्यक्ष प्रो. एपी हर्षा, एसोसिएट डीन प्रो. इंद्रजीत सिन्हा, छात्र अधिष्ठाता प्रो. राजेश कुमार आदि ने अपने-अपने हिस्से की जानकारियां दीं। इसमें सुरक्षा से लेकर प्लेसमेंट तक की जानकारियां दी गईं। निदेशक प्रो. पात्रा ने कहा कि भावी छात्रों का ओपन हाउस सत्र में स्वागत है। प्रतिभाओं को संवारने और एक जीवंत, समावेशी और अनुसंधान उन्मुख शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए आईआईटी प्रतिबद्ध है।