फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU alumni ramesh shrinivasan student gave money to promote sports

आईआईटी बीएचयू को मिला सबसे बड़ा उपहार: पुरातन छात्र ने दिया 9.65 करोड़ का अनुदान, खेलों को बढ़ावा देने के लिए दी धनराशि

Thu, 30 Sep 2021 09:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Sep 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
IIT BHU alumni ramesh shrinivasan student gave money to promote sports
आईआईटी बीएचयू के पुरातन छात्र रमेश श्रीनिवासन। - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी बीएचयू के पुरातन छात्र ने संस्थान में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 1.3 मिलियन यानि 9.65 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। इससे संस्थान में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए एक छात्र गतिविधि केंद्र की स्थापना कराई जाएगी।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्रों का एक अमेरिकी गैर-लाभकारी संघ आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन ने संस्थान के मदद के लिए अभियान शुरू किया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष मेटलर्जी विभाग में 1982 के छात्र रहे रमेश श्रीनिवासन की ओर से दिया गया अनुदान अब तक का सबसे बड़ा उपहार है।
विज्ञापन


श्रीनिवासन ने बताया कि संस्थान ने जो कुछ भी हमारे भविष्य के लिए किया है, उसे वापस देने का यह बेहतर अवसर है। आईआईटी के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि कार्यकुशल छात्र आईआईटी बीएचयू की पहचान हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 1997 में छात्र रहे अरुण त्रिपाठी ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छात्र गतिविधि केंद्र का नाम रमेश श्रीनिवासन छात्र गतिविधि केंद्र कर उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed