फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Admission News 111 seats increased in nine departments

IIT BHU Admission: आईआईटी बीएचयू के नौ विभागों में बढ़ीं 111 सीटें, सबसे ज्यादा डिमांड में हैं ये विभाग

Mon, 09 Jun 2025 04:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 09 Jun 2025 04:55 PM IST
सार

IIT BHU Admission 2025 : आईआईटी बीएचयू के नौ विभागों में 111 सीटें बढ़ाई गईं। संस्थान में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कुल 1,589 सीटें उपलब्ध हैं। पिछले साल भी इतनी ही सीटों पर दाखिले हुए थे। लेकिन, इस बार संस्थान ने छात्रों की मांग को देखते हुए ही सीटों का पुननिर्धारण किया है।

विज्ञापन
IIT BHU Admission News 111 seats increased in nine departments
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में दाखिला लेने वाले जेईई उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। सबसे ज्यादा डिमांड वाले नौ विभागों में 111 सीटें बढ़ाई हैं। इनमें सबसे ज्यादा 22-22 सीटें कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बढ़ाई गई हैं। इसके लिए संस्थान चार विभागों की सीटें कम की हैं। 

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संस्थान में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कुल 1,589 सीटें उपलब्ध हैं। पिछले साल भी इतनी ही सीटों पर दाखिले हुए थे। लेकिन, इस बार संस्थान ने छात्रों की मांग को देखते हुए ही सीटों का पुननिर्धारण किया है। इसके तहत चार विभाग सिरेमिक, मेटलर्जिकल, माइनिंग और फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग से 111 सीटें कम कर नौ अन्य विभागों में सीटें बढ़ा दी हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sonam Raghuvanshi: यूपी के गाजीपुर से पकड़ी गई सोनम रघुवंशी, राजा मर्डर केस में अब तक तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा 22-22 सीटें बढ़ाई गई हैं। वहीं, केमिकल इंजीनियरिंग में 14, डिपार्टमेंट ऑफ मैथमेटिक्स में 13, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स में 12, सिविल व मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 10-10 सीटें बढ़ा हैं। इसी तरह इंलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग में पांच और इंडस्टि्रयल इंजीनियरिंग में तीन सीटें बढ़ाई गई हैं।

एक नजर में विभागवार बढ़ी सीटों का आंकड़ा
विभाग  सत्र 2024-25 2025-26
केमिकल इंजीनियरिंग  156 170
सिविल इंजीनियरिंग  150 160
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 133 155
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 145 150
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 133 155
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 180 190
मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग 52 65
इंजीनियरिंग फिजिक्स  28 40
इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री 21 24

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed