फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT and IIM yourh arrived kashi for good governance yatra

IIT और IIM के युवाओं की टोली पहुंची वाराणसी, शहर का विकास देखकर ये कहा

Wed, 20 Dec 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 20 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
IIT and IIM yourh arrived kashi for good governance yatra
गुड गवर्नेंस यात्रा के तहत काशी पहुंचा 18 राज्यों के 60 युवाओं का दल - फोटो : अमर उजाला
बनारस सांस्कृतिक हाईटेक शहर में तब्दील होने जा रहा है। प्राचीनता और नवीनता के संगम से यह पूरे विश्व के आकर्षण का केंद्र बनेगा। गुड गवर्नेंस यात्रा के तहत बुधवार को काशी पहुंचे 18 राज्यों के 60 युवाओं के दल ने यहां हो रहे विकास कार्य देखने और केंद्र व राज्य की योजनाओं के बारे जानकारी लेने के बाद ये बातें कहीं। सुबह-ए-बनारस और शाम को गंगा आरती देखने के साथ युवाओं ने अधिकारियों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


गुड गवर्नेंस यात्रा में शामिल युवा तीन राज्यों के 12 मॉडल गवर्नेंस प्रोजेक्ट का अध्ययन करने के लिए निकले हैं। टीम में आईआईटी और आईआईएम के विद्यार्थी भी  शामिल हैं। 15 दिसंबर को दिल्ली पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने झंडी दिखाकर इस यात्रा का रवाना किया था। यात्रा गुरुवार को पटना पहुंचेगी और 23 दिसंबर को जहानाबाद में इसका समापन होगा।
विज्ञापन


काशी की संस्कृति और घाटों का सौंदर्य देख युवा अभिभूत हो गए। घाटों की सफाई व्यवस्था की युवाओं ने सराहना की। अस्सी घाट पर सफाई कर्मियों से बातचीत कर कचरा प्रबंधन, सफाई कार्य में होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण से मुलाकात के दौरान युवाओं ने प्रशासनिक व्यवस्था और शहर की योजनाओं पर चर्चा की। वहीं, नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल के साथ शाम को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट काशी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली।


युवाओं के साथ समाज सेविका टेम्सुतला भी थीं। यात्रा के संयोजक कुमार शुभम ने बताया कि इस यात्रा से बनारस के प्रति हमारी धारणा बदल गई है। तेजी से हो रहे विकास कार्यों को देखने और अधिकारियों व नागरिकों से बातचीत के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि जल्द ही यह सांस्कृतिक हाईटेक शहर में तब्दील होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed