फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IGNOU new programme for third gender

इग्नू की अनूठी पहल, अब थर्ड जेंडर भी बनेंगे ‘स्कालर’

Fri, 30 Jun 2017 08:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 30 Jun 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
IGNOU new programme for third gender
इग्नू लोगो - फोटो : logo
समाज से अलग-थलग रहने वाले थर्ड जेंडर(किन्नर) समाज को मुख्य धारा से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। सरकार ने जहां उनको मतदाता बनाकर लोकतंत्र को मजबूत किया वहीं अब इग्नू की अनूठी पहल उनके विकास में संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी इन्हें नि:शुल्क शिक्षा देने जा रही है। इग्नू के कुलपति प्रो. रवींद्र कुमार ने इग्नू के सभी केंद्रों व पाठ्यक्रमों में नि:शुल्क प्रवेश देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


उनको किताबें मुफ्त दी जाएंगी और परीक्षा पास करने के बाद इग्नू विश्वविद्यालय की तरफ  से डिग्री दी जाएगी। दाखिले अगले सत्र से शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्ड जेंडर शुरू से ही उपेक्षित रहे हैं और उनको मुख्य धारा से अलग ही माना जाता रहा है।

इग्नू ने उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें शिक्षित और समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रवेश के लिए उन्हें राज्य सरकार की तरफ  से जारी मेडिकल सटिर्फिकेट और आधार कार्ड देना होगा।


दाखिले के बाद वो किसी भी इग्नू सेंटर से पढ़ाई कर सकेंगे। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अवध नारायण त्रिपाठी ने कहा कि ये बड़ा बदलाव है। बताया कि थर्ड जेंडर के समाज को जागरूक करने के लिए कई कदम भी उठाए जाएंगे। अभियान चलाकर उनको शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed