{"_id":"67c966091ef16e67500fbcc5","slug":"ignou-38th-convocation-3823-students-awarded-degrees-and-eight-prisoners-in-jail-got-degrees-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू का 38वां दीक्षांत समारोह: 3823 विद्यार्थियों को दी गई उपाधि, जेल में आठ कैदियों को भी मिली डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू का 38वां दीक्षांत समारोह: 3823 विद्यार्थियों को दी गई उपाधि, जेल में आठ कैदियों को भी मिली डिग्री
Thu, 06 Mar 2025 02:40 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:40 PM IST
सार
इग्नू के 38वें दीक्षांत समारोह में 3823 विद्यार्थियों को उपाधि दी गई। वहीं जेल में आठ कैदियों को भी डिग्री मिली। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि इग्नू दूरस्थ शिक्षा पद्धति से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा।
विज्ञापन
इग्नू के 38वें दीक्षांत समारोह में शामिल विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में 3823 छात्र/छात्राओं को उपाधि दी गई। इसमें जेल में 8 कैदियों ने भी सफलता हासिल की है। इसके अलावा 2113 परास्नातक, 1235 स्नातक, 352 डिप्लोमा और 123 सर्टिफिकेट के विद्यार्थियों को डिग्री मिली। समारोह में हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के अध्ययन केंद्र से बीए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में सर्वोच्च अंक हालिस करने पर छात्रा आशना माथुर को स्वर्ण पदक दिया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा पद्धति से इग्नू ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इग्नू ने विगत वर्षों में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं विज्ञान तथा तकनीकी क्षेत्र के कई लोकप्रिय कार्यक्रमों की शुरुआत की। विज्ञान संस्थान के महामना सभागार में आयोजित समारोह में कुलपति ने कहा कि इग्नू ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं विज्ञान-तकनीकी क्षेत्र के लोकप्रिय कार्यक्रमों की शुरूआत कर देश के लोगों तक उच्च शिक्षा की पहुंच को अत्यंत सुगम कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने इग्नू के कार्यक्रम ‘शिक्षा सबके द्वार’ की सराहना करते हुए कहा कि यह एकमात्र ऐसी संस्था है जो अत्याधुनिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए समाज के हर वर्ग के लोगों को शिक्षा प्रदान करती है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय केंद्र द्वारा छात्रों को इग्नू की हर गतिविधि की जानकारी एसएमएस के माध्यम से मिल रही है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय केंद्र के बेहतर छात्र सहयोग सेवाओं एवं उच्च स्तरीय एकेडमिक काउंसलर की उपलब्धता को देखते हुए 17 कार्यक्रमों के लिए क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी को नोडल सेंटर बनाया गया। वर्ष 2023-24 सत्र के लिए वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र के तहत कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या लगभग 16,205 है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संजय कुमार, डॉ. श्रवण कुमार पांडेय मौजूद रहे।