मुकद्दस रमजान के सातवें रोजा पर भी रोजेदारों ने अजान के बाद रोजा इफ्तार किया। शहनाई के बादशाह भारत रत्न स्व. बिस्मिल्लाह खां के हड़हा सराय स्थित पैतृक आवास पर करीब आठ दशक से चली आ रही रोज इफ्तार की रवायत को निभाई गई। अजान के बाद रोजेदारों ने रोजा खोला। मगरिब की नमाज अदाकर खुदा से मुल्क में अमन-ओ-आमन और तरक्की की दुआएं मांगी। मजलिस में मौलाना अकील हुसैनी को खिताब फरमाया। उनके परिवार के अलावा उनके मुरीद भी शामिल रहे। मौलाना अकील हुसैनी ने नमाज पढ़ाई। इफ्तार में काजिम हुसैन नाजिम, हुसैन मोहम्मद सिपतैन, नासिर अब्बास, शकील अहमद जादूगर, नजमुल हुसैन, आफाक हैदर, मुनाजिल हुसैन मंजू उर्फी, जावेद हुसैन, गाजी अली, यावर अब्बास, अली हसन, हादी हसन आदि ने शिरकत किया।

मलदहिया के एक होटल में इंकम टैक्स बार एसोसिएशन स्थापना दिवस जलसा समारोह में संबोधित करते संगठन