फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nagar nigam varanasi Send photo of garbage dumping get reward of 500 rupees Payment made within 24 hours

NNV: कूड़ा फेंकने की फोटो नगर निगम को भेजिए, 500 रुपये इनाम पाइए; 24 घंटे के अंदर होगा भुगतान

Sun, 18 May 2025 12:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 18 May 2025 12:39 AM IST
सार

बनारस में इधर-उधर कूड़ा फेंकना अब महंगा पड़ेगा। नगर निगम अब आम जनता से ही इसकी निगरानी करवाएगा। मेयर अशोक तिवारी ने स्मार्ट सिटी एप कूड़ा फेंकने की फोटो अपलोड करने पर शिकायकर्ताओं को इनाम देगी।

विज्ञापन
nagar nigam varanasi Send photo of garbage dumping get reward of 500 rupees Payment made within 24 hours
कार्यकारिणी की बैठक लेते मेयर अशोक तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nagar Nigam Varanasi: नगर निगम कार्यकारिणी की शनिवार को करीब सात घंटे चली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर कोई कूड़ा फेंकते दिखाई दे और कोई भी नागरिक उसकी फोटो खींचकर स्मार्ट काशी एप पर डालेगा तो नगर निगम उसे 500 रुपये इनाम देगा। 

विज्ञापन


वहीं, गृहकर बकायेदारों को संपूर्ण गृहकर जमा करने पर इस साल के गृहकर पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही शहर में ईको टूरिजम का प्रस्ताव तैयार कर भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन


पिछले दिनों पार्षद पति से दुर्व्यव्यहार करने वाले (रि.) कर्नल और (रि.) कैप्टन को सेवामुक्त कर दिया गया। मेयर ने कहा कि शहर में संचालित अवैध मांस की दुकानों को कड़ाई से कार्रवाई करते हुए बंद कराया जाए। बैठक में उपसभापति नरसिंह दास ने पिछली बैठक के प्रस्ताव रखे और फिर उन पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद राजेश यादव (चल्लू) ने पिछले दिनों पार्षद पति के साथ हुई मारपीट का मुद्दा उठाया। इस पर रि. कर्नल संदीप शर्मा और रि. कैप्टन ऑनरेरी हेमेंद्र सिंह को तत्काल कार्य से मुक्त करने का निर्णय लिया गया। 

मेयर ने कहा कि अभी तक सिर्फ 1.60 लाख भवनों में ही क्यूआर कोड लगाया गया है, शत प्रतिशत भवनों में क्यूआर कोड लगाया जाए। शहर में स्थित सभी 45000 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से शत प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा उठान का यूजर चार्जेज वसूली के निर्देश दिए। पूर्व में जलकल के शिलान्यास किए गए कार्यों की प्रगति के संबंध में मेयर के द्वारा सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए। 

बैठक में उपसभापति नरसिंह दास, कार्यकारिणी सदस्य अमर देव यादव, श्याम आसरे मौर्य, मदन मोहन दुबे, सुरेश कुमार पटेल, प्रमोद राय, हनुमान प्रसाद, गरिमा सिंह, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव समेत अन्य मौजूद रहे। 

मणिकर्णिका, हरिश्चंद्र, सरायमोहना घाट पर दस दिन में करें लकड़ी रखने की व्यवस्था : कार्यकारिणी सदस्य मदन मोहन दुबे ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर लकड़ी व्यवसायियों द्वारा घाट पर अवैध कब्जा कर लकड़ी रखी जाती है। 

इससे घाटों पर अव्यवस्था और गंदगी होती है। उन्होंने सभी के लिए स्थान निर्धारित करने की मांग की। मेयर ने निर्देश दिए कि मणिकर्णिका घाट, हरिश्चंद्र घाट तथा सरायमोहना में जो भी लकड़ी व्यवसायी हैं उन्हे चिह्नित किया जाए और जानकारी प्राप्त कर घाटों पर पर 10 दिनों की लकड़ी रखे जाने का प्रावधान किया जाए।

एक महीने में सभी सीवर के टूटे ढक्कनों को बदलें
मेयर ने महाप्रबंधक जलकल को सीवर सफाई हेतु सभी जोनो में जेटिंग मशीन उपलब्ध कराने और पार्षद की मांग पर प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि नाला सफाई से पहले क्षेत्रीय पार्षद को बताया जाए। मेयर ने निर्देश दिए कि एक माह के भीतर सभी टूटे सीवर के ढक्कनों को बदला जाय तथा ब्रांच लाइन की सीवर सफाई का कार्य पूरा कराया जाए। मेयर ने निर्देश दिए कि कि मांस मछली बेचने वालों के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed