फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If this proposal gone pass then varanasi will become first model city of up

अगर ये प्रस्ताव पास हुआ तो यूपी का पहला मॉडल शहर बन जाएगा बनारस

Fri, 24 Aug 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 24 Aug 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
If this proposal gone pass then varanasi will become first  model city of up
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र और गुजरात की तरह प्रदेश में भी नक्शा पास करने के नियमों में बदलाव कर काशी को प्रदेश में मॉडल जिला बनाने की तैयारी की जा रही है। अगर इससे संबंधित प्रस्ताव पास हो गया तो प्रदेश का पहला ऐसा शहर होगा, जहां नगरीय क्षेत्र में नक्शा पास करने का जिम्मा नगर निगम को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में भवन के निर्माण का नक्शा पास करने की व्यवस्था अभी तक वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के पास है। आवेदक को 1100 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से विकास शुल्क जमा करना पड़ता है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई प्रदेशों में नक्शा पास करने का अधिकार नगर निगम को है। मध्य प्रदेश में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग है, जो जिला प्रशासन के अधीन होता है और नगरीय क्षेत्र में विकास कार्र्य कराता है। इसी आधार पर उत्तर प्रदेश में भी यह व्यवस्था लागू करने के लिए वाराणसी नगर निगम की कार्यकारिणी में प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर नगर निगम प्रस्ताव को सर्वसम्मत्ति से पास कर देगा तो इसे शासन को भेजा जाएगा। शासन इस प्रस्ताव को विधानसभा में रखेगा। आम सहमति होने पर प्राधिकरण और नगर निगम के अधिनियमों में बदलाव कर नई व्यवस्था लागू होगी। 

नगर निगम का कोष बढ़ेगा, बढ़ेंगी सुविधाएं

If this proposal gone pass then varanasi will become first  model city of up
नई व्यवस्था में आम लोगों को सीधे तौर पर कोई फायदा नहीं होगा लेकिन परोक्ष रूप से उनके द्वारा दिए गए विकास शुल्क का प्रयोग विकास कार्यों पर ही होगा। नगर निगम को शहरी क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए हर साल करोड़ों रुपये मिल जाएंगे। शहरी क्षेत्र में सड़क, पानी, सीवर के अलावा अन्य व्यवस्थाएं नगर निगम ही करता है। यही नहीं, अतिक्रमण के अलावा आपदा के समय सारी व्यवस्थाएं नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई जाती हैं।

नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि  वीडीए शहरी क्षेत्र में विकास शुल्क जमा कराता है लेकिन अधिकतर कार्य शहरी क्षेत्र के बाहर करता है। नियम बदलने से शहरी क्षेत्र का पैसा इसी क्षेत्र की बेहतरी के लिए खर्च हो सकेगा। 

वीडीए के नगर नियोजक मनोज कुमार नगर निगम कार्यकारिणी में पास प्रस्ताव को विधानसभा में भी पास करना होगा। इसके बाद दोनों विभागों के एक्ट में बदलाव भी करना होगा तब ही जाकर प्रदेश में यह संभव हो सकता है।

 90 वार्ड हैं नगर निगम के क्षेत्र में
 05 जोन में बंटा है निगम का पूरा क्षेत्र
 01.91 लाख है भवनों की संख्या
20 लाख है शहर की आबादी
700 से अधिक नक्शा हर साल पास करता है वीडीए



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed