{"_id":"6154c9fe8ebc3e372c070123","slug":"if-permission-is-not-given-to-organize-in-the-open-then-chitrakoot-s-leela-will-be-held-in-ayodhya-bhavan-varanasi-news-vns614489877","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में आयोजन की नहीं मिली अनुमति तो अयोध्या भवन में होगी चित्रकूट की लीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में आयोजन की नहीं मिली अनुमति तो अयोध्या भवन में होगी चित्रकूट की लीला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल में प्रभावित रामलीला की मंचन पर फिर एक बार पेंच फंस गया है। लीला समितियां भी पशोपेश में फंसी हैं कि आयोजन खुले मैदान में करें या बाहर। शासन की तरफ से प्रशासन के पास लीला के लिए कोई लिखित आदेश नहीं आने से स्थानीय स्तर पर कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में लीला आयोजकों ने पूर्व की तैयारियों के अनुसार ही लीला कराने का निर्णय लिया है।
श्री चित्रकूट रामलीला समिति की रामलीला बृहस्पतिवार से आरंभ होने जा रही है। लीला पदाधिकारियों का कहना है कि सीएम ने पिछले दिनों रामलीला को खुले मैदान में कराने का निर्देश दिया था। इसके पूर्व हम लोगों ने रामलीला के मंचन के लिए अयोध्या भवन के अंदर की अनुमति ली थी। पिछले साल भी हम लोगों ने लीला का आयोजन अयोध्या भवन में ही किया था। हम लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात करके इस मामले में अनुरोध किया था लेकिन उन्होंने बताया कि अभी तक खुले में रामलीला के आयोजन के लिए कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया है। समिति के व्यवस्थापक मुकुंद उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुकुट पूजन और राज्याभिषेक के साथ चित्रकूट की रामलीला का श्रीगणेश किया जाएगा। अभी तक अयोध्या भवन में आयोजन कराने की अनुमति मिली हुई है।
मांगी भरत मिलाप कराने की अनुमति
श्री चित्रकूट रामलीला समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भरत मिलाप कराने की अनुमति मांगी है। नाटी इमली के मैदान में होने वाले विश्वविख्यात भरत मिलाप 16 अक्तूबर को आयोजित कराया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कोविड अनलॉक में सारी गतिविधियां चल रही हैं। बाजार, सिनेमा हाल, माल, रेस्टोरेंट खुले हुए हैं। ऐसी परिस्थिति में 500 साल से चले आ रहे भरत मिलाप के आयोजन के लिए अनुमति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक होगी लाटभैरव की रामलीला
श्री आदि लाटभैरव की रामलीला की शुरूआत भी 30 सितंबर से होगी। कोरोना संक्रमण के कारण लीला समिति ने सांकेतिक आयोजन कराने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री कन्हैया लाल यादव एडवोकेट ने बताया कि रामलीला में पात्र बच्चे होते हैं। अभी तक बच्चों का वैक्सीनेशन नहीं किया गया है ऐसे में रामलीला को सांकेतिक रूप में कराने का निर्णय लिया गया है।