फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If people are seen standing around the road in front of the shop then FIR will be lodged.

Varanasi News: दुकान के सामने सड़क घेर कर लोग खड़े दिखे तो दर्ज कराएंगे एफआईआर

Tue, 21 Jan 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
If people are seen standing around the road in front of the shop then FIR will be lodged.
फोटो...
विज्ञापन

दुकान के सामने सड़क घेर कर लोग खड़े दिखे तो दर्ज कराएंगे एफआईआर

- गोदौलिया के काशी चाट भंडार के संचालक को अपर पुलिस आयुक्त ने दी हिदायत

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। गिरजाघर से गोदौलिया मार्ग की बायीं लेन पर सोमवार की देर शाम काशी चाट भंडार के सामने सड़क पर लोगों के खड़े होने के कारण आवागमन व्यवस्था बाधित थी। इसे लेकर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा ने दुकान के संचालक को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। कहा कि दोबारा दुकान के सामने सड़क पर आपके ग्राहकों के कारण आवागमन बाधित हुआ तो दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज कराएंगे।


काशी चाट भंडार के कारण रोजाना शाम से रात तक गिरजाघर से गोदौलिया मार्ग की बायीं लेन पर जाम सरीखा नजारा रहता है। काशी जोन के पुलिस अफसरों और कर्मियों के साथ अपर पुलिस आयुक्त पैदल गश्त पर निकले थे। सड़क पर आवागमन व्यवस्था बाधित देख कर वह काशी चाट भंडार के संचालक पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि दुकान के संचालन का मतलब यह नहीं है कि पूरी सड़क जाम कर दें। ग्राहकों के बैठने और वाहन खड़े होने की उचित व्यवस्था करना आपकी जिम्मेदारी है। ग्राहक सड़क पर खड़े होकर आवागमन में किसी भी सूरत में बाधक न बनें। सड़क आमजन के चलने के लिए है। अपर पुलिस आयुक्त ने थानाध्यक्ष दशाश्वमेध को हिदायत दी है कि 48 घंटे बाद काशी चाट भंडार के सामने की सड़क पर जाम सरीखा नजारा दिखे तो दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed