फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If government does not take the decision then monk is capable of building a Ram temple in Ayodhya

'सरकार ले फैसला नहीं तो साधु- संत अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण में सक्षम '

Fri, 30 Jun 2017 05:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 30 Jun 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
If government does not take the decision then monk is capable of building a Ram temple in Ayodhya
ram temple

संत सर्वेश जी महाराज ने शुक्रवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण विषय पर अपने गुरु और श्री राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य डा. राम विलास वेदांती का संदेश मीडिया के सामने साझा किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फोन पर हुई वार्ता में गुरुजी ने कहा है कि अब इंतजार बहुत हो चुका है। भाजपा अगर जल्द मंदिर निर्माण के संबंध में निर्णय नहीं लेती है तो साधु संत राम मंदिर निर्माण के लिए सक्षम हैं।
विज्ञापन


भंवरनाथ मंदिर परिसर में सर्वेशजी महाराज ने कहा कि गुरु जी ने अपने इस संदेश को मीडिया के जरिये समाज तक पहुंचाने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि वह मंदिर निर्माण के संबंध में वार्ता करने दिल्ली पहुंचे हैं। जैसे हनुमान जी को राम काज किए बिना विश्राम नहीं करना था, ठीक उसी प्रकार अब मुझे भी राम मंदिर निर्माण के बिना आराम नहीं मिलेगा। अब भाजपा और कोर्ट के फैसले का इंतजार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि हिंदू समाज अपने को छला सा महसूस कर रहा है। ऐसे में समस्त अखाड़े के प्रमुख संघ के वरिष्ठ नेता और सहयोगी आदेश के इंतजार में तैयार बैठे हैं। जैसे ही मंदिर निर्माण का शंखनाद होगा, सभी लोग चल पड़ेंगे।


उन्होंने कहा कि अगर श्री राम मंदिर के लिए मुझे फांसी पर भी चढ़ना पड़े तो मेरे लिए यह गौरव की बात होगी। राम से बड़ा मेरे लिए कोई और कार्य नहीं है। सर्वेश जी महाराज ने बताया कि मंदिर निर्माण हेतु 40 से 50 कारीगर राजस्थान से अयोध्या पहुंच चुके हैं और लाल पत्थरों के तराशने का कार्य तेजी से कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed