फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Idol immersion administration engaged in preparations

प्रशासन प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों में जुटा

Tue, 06 Sep 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 06 Sep 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Idol immersion administration engaged in preparations
विसर्जन की तैयारी
गणेश पूजनोत्सव और दुर्गा पूजनोत्सव के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिन तालाबों-कुंडों में प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाना है, उनका निरीक्षण सोमवार को डीएम विजय किरन आनंद ने किया। तालाबों-कुंडों की साफ-सफाई कराकर उनमें आवश्यकतानुसार पानी भरवाने का निर्देश दिया। लक्ष्मी कुंड की गहराई 25 फीट होने की जानकारी पर उन्होंने यहां विसर्जन के दौरान एनडीआरएफ की एक टीम तैनात करने का निर्देश दिया। साथ ही, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की ताकीद की।
विज्ञापन


लक्ष्मी कुंड, कंपनी बाग तालाब सहित अन्य कुंडों-तालाबों का निरीक्षण करते हुए डीएम ने विसर्जन से जुड़ी तैयारियां परखीं। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तैयारियों में कहीं कोई कमी न रहने पाए। थाना प्रभारियों को हिदायत दी कि विसर्जन के दौरान रूट डायवर्जन के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता रणनीति बनाएं। विसर्जन वाले तालाबों/कुंडों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


विसर्जन के दौरान नावों की व्यवस्था करने और बैरिकेडिंग की ताकीद भी की। एडीएम सिटी को निर्देशित किया कि विसर्जन के दौरान सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहें। अपने-अपने क्षेत्रों के पूजा पंडाल आयोजकों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण विसर्जन कराएं। सुनिश्चित करा लिया जाए कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाबों और कुंडों में रासायनिक तत्व न जाने पाए। इसका उल्लंघन करने वाले पूजा पंडाल आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर विंध्यवासिनी राय, नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट सहित नगर निगम, विद्युत आदि विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed