फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Icy winds increased the cold, mercury reached 9.3 degrees Celsius

Varanasi News: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 9.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Thu, 12 Dec 2024 12:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:50 PM IST
विज्ञापन
Icy winds increased the cold, mercury reached 9.3 degrees Celsius
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 9.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
विज्ञापन

-दस साल में दूसरी बार 10 से कम हुआ न्यूनतम तापमान
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से मैदानी भागों का मौसम तेजी से बदला है। दो दिन से हवा में नमी बढ़ने की वजह से धूप का असर भी कुछ कम हुआ है, रात में भी ठंड अन्य दिनों की तुलना में बढ़ गई है। इधर बुधवार को न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 9.3 तक पहुंच गया है। पिछले 10 साल में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब 11 दिसंबर के दिन न्यूनतम तापमान 10डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। इसके पहले 2021 को 9.0 रिकॉर्ड किया गया था।

पिछले पांच दिनों से मौसम मेें तेजी से उलटफेर देखने को मिल रहा है। दिन में धूप से थोड़ी राहत हो रही है तो शाम होते ही ठंड भी अधिक लगने लगी है। इस बीच दो दिन से न्यूनतम तापमान में कमी भी हो रही है। बुधवार की शाम को ठंड थोड़ी अधिक रही। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान मंगलवार की तरह बुधवार को भी 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसत से 1.6 रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान मंगलवार को 10.2 रहा जो कि बुधवार को औसत से 2.2 कम होकर 9.3 पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ों पर मौसम बदलने की वजह से ही मैदानी भागों का मौसम बदला है। आने वाले दिनों में कोहरे के साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार है।
विज्ञापन

000
11 दिसंबर का तापमान
2024 24.3 9.3 डिग्री सेल्सियस
2023 26.0 11.4
2022 27.2 10.4
2021 24.2 9.0
2020 25.4 12.2
2019 24.0 11.7
2018 24.8 12.6
2017 27.0 16.0
2016 14.1 11.1
2015 22.6 15.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed