{"_id":"600469de24edec56385f211e","slug":"icy-winds-in-purvanchal-people-shivering-from-melting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में चल रहीं बर्फीली हवाएं, गलन से कांपे लोग, अभी और सताएगा मौसम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में चल रहीं बर्फीली हवाएं, गलन से कांपे लोग, अभी और सताएगा मौसम
Mon, 18 Jan 2021 12:31 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
सर्दी
- फोटो : पीटीआई
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के जिलों में बर्फीली हवाएं चलने से सर्दी का कहर जारी है। ज्यादातर जिलों में कोहरा छाया रहा। कहीं-कहीं दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन हवाओं के कारण बेअसर रही। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सोनभद्र सबसे ठंडा रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि 20 जनवरी तक वाराणसी और आसपास के जिलों में कोहरे के साथ ठंड रहेगी।
विज्ञापन
वाराणसी में कई दिनों से चल रही नम पछुआ हवाओं का रुख बदल गया। धरातल से एक किलोमीटर ऊपर तक पुरवा हवा चलने की वजह से नमी बढ़ गई है। रविवार को धूप न निकलने से गलन अधिक रही। चंदौली में भी धूप नहीं निकली और दिनभर हवाएं चलीं।
विज्ञापन
जौनपुर में चार दिनों बाद धूप खिली, लेकिन शाम को स्थिति जस की तस हो गई। मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में भी कोहरा छाया रहा। मऊ, आजमगढ़ और बलिया में भी शीतलहर से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। तीनों मंडलों के जिलों का न्यूनतम तापमान 4.6 से 11 और अधिकतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
विज्ञापन
जिले तापमान
- सोनभद्र 19-4.6
- चंदौली 18-06
- मिर्जापुर 21-07
- गाजीपुर 22-07
- बलिया 21-09
- आजमगढ़ 19-09
- मऊ 19-09
- जौनपुर 19-08
- वाराणसी 18.-10.8
- भदोही 17-11