फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IAS Kaushalraj Sharma appointed as Commissioner of Varanasi Additional charge of DM

UP News: वाराणसी के मंडलायुक्त बने कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी का भी रहेगा अतिरिक्त प्रभार

Sat, 08 Oct 2022 12:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Oct 2022 12:52 PM IST
सार

वाराणसी के [डीएम कौशलराज शर्मा को वाराणसी का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। कौशल राज शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी और बेहद भरोसेमंद अफसर माना जाता है। 

विज्ञापन
IAS Kaushalraj Sharma appointed as Commissioner of Varanasi Additional charge of DM
जन सुनवाई करते कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल शनिवार को केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव हो गए। उनकी जगह कौशल राज शर्मा को वाराणसी का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। फिलहाल कौशल राज शर्मा के पास मंडलायुक्त की जिम्मेदारी के साथ ही जिलाधिकारी वाराणसी का भी अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। इस बाबत शासन ने आदेश जारी कर दिया है।  

विज्ञापन


बीते कई दिनों से यह अटकलें थी कि कौशल राज शर्मा को ही वाराणसी का नया मंडलायुक्त बनाया जाएगा। बता दें कि दो माह पहले शासन की ओर से वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को प्रयागराज का मंडलायुक्त बनाया गया था। हालांकि 24 घंटे में ही ये आदेश निरस्त हो गया। 
विज्ञापन


दीपक अग्रवाल की केंद्र में तैनाती
इधर, अक्तूबर की शुरुआत में वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनाती दी गई। इसके बाद मंडलायुक्त के पद पर कौशलराज शर्मा की नियुक्ति की गई। अब वह शासन की ओर से अगली सूचना तक वाराणसी के जिलाधिकारी और मंडलायुक्त दोनों पदों पर नियुक्त रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी के भरोसेमंद हैं कौशल राज शर्मा

IAS Kaushalraj Sharma appointed as Commissioner of Varanasi Additional charge of DM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डीएम कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

कौशल राज शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी और बेहद भरोसेमंद अफसर माना जाता है। वाराणसी जिलाधिकारी के रूप में लोकसभा चुनाव में कामकाज और पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में उन्हें सम्मान भी मिला। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 57वें जिलाधिकारी के रूप में कौशल राज शर्मा ने नवंबर 2019 में को कार्यभार ग्रहण किया था।
पढ़ें: वाराणसी कमिश्नर की केंद्र में तैनाती: जवाबदेह कार्यशैली की छोड़ी छाप, कार्यकाल का भी बनाया रिकॉर्ड

कौशल मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले हैं। इनका जन्म पांच अगस्त 1978 को हुआ है। कौशल राज शर्मा ने 2006 में आईएएस की परीक्षा पास की और यूपी कैडर में शामिल हुए। इसके पहले इन्होंने टेक्सटाइल इंजीनियरिंग से एमटेक और फिर एमए पब्लिक पॉलिसी की पढ़ाई की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed