फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Commissioner of Varanasi deepak agarwal Deployment in centre Four and a half years tenure was undisputed

वाराणसी कमिश्नर की केंद्र में तैनाती: जवाबदेह कार्यशैली की छोड़ी छाप, कार्यकाल का भी बनाया रिकॉर्ड

Sun, 02 Oct 2022 11:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Oct 2022 11:40 PM IST
सार

वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाने के दौरान उन्होंने बनारस के विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
Commissioner of Varanasi deepak agarwal Deployment in centre Four and a half years tenure was undisputed
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। वे कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। केंद्र सरकार के शहरी आवास मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाए गए वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने अपनी जवाबदेह कार्यशैली की छाप छोड़ी है। करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाने के दौरान उन्होंने बनारस के विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाई है। काशी विश्वनाथ धाम के विस्तारीकरण परियोजना को निर्विवाद पूरा करना बनारस में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन


वर्ष 2000 कैडर के आईएएस दीपक अग्रवाल को मार्च 2018 में बनारस में मंडलायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनकी नियुक्ति के समय वाराणसी में कई चुनौतियां थीं, जिसमें केंद्र और राज्य की योजनाओं को तय समय में पूरी गुणवत्ता के साथ लागू करवाने से लेकर बनारस के ट्रैफिक की समस्या, वरुणा कॉरिडोर का मामला और सबसे प्रमुख चुनौती काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण की योजना को सुचारु बनाए रखना था।
विज्ञापन


शानदार गवर्नेंस और बेहतर कार्य कुशलता का परिचय
दीपक अग्रवाल ने अपने करीब चार साल से ज्यादा के कार्यकाल में शानदार गवर्नेंस और बेहतर कार्य कुशलता का परिचय दिया। काशी विश्वनाथ धाम के विस्तार की कार्य योजना बनने से लेकर मकानों की खरीद, परियोजना की रूपरेखा, निर्माण कार्य की देखरेख का कार्य बखूबी निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने थपथपाई थी पीठ

Commissioner of Varanasi deepak agarwal Deployment in centre Four and a half years tenure was undisputed
वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी पीठ थपथपाई थी। इससे पहले प्रवासी भारतीय दिवस का सफल आयोजन भी उनकी उपलब्धियों की फेहरिस्त में शामिल है। पूर्वांचल के किसानों की फसलों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने एपिडा के साथ काम किया। सबसे अहम बात यह है कि वाराणसी में उनका पूरा कार्यकाल बिना किसी विवाद के रहा। 

अब प्रशासनिक फेरबदल पर सबकी निगाह

Commissioner of Varanasi deepak agarwal Deployment in centre Four and a half years tenure was undisputed
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यहां कमिश्नर के साथ जिलाधिकारी पद पर बदलाव की संभावना है। कारण, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की पदोन्नति कई महीने पहले हो चुकी है और उन्हें प्रयागराज का कमिश्नर भी नियुक्त किया गया था। मगर, आदेश जारी होने के तत्काल बाद उसे निरस्त किया गया था।

 ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को वाराणसी मंडल का दायित्व सौंपा जाएगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी के रूप में नए अधिकारी की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed