फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IAS IPS preparation fees news Varanasi officers will take class

नि:शुल्क तैयारी कर बनें आईएएस-आईपीएस, वाराणसी के अफसर लेंगे क्लास, जानें सबकुछ

Tue, 09 Feb 2021 01:51 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 09 Feb 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
IAS IPS preparation fees news Varanasi officers will take class
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को एक सुनहरा मौका है। नि:शुल्क तैयारी कर अब आप भी आईएएस और आईपीएस बन सकते हैं। वाराणसी में तैनात आईएएस और आईपीएस खुद छात्रों को टिप्स बताएंगे। प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को अब अधिकारियों की मेंटरशिप मिलेगी। इसके लिए वाराणसी में तीन केंद्र खुलेंगे, यहां अभ्यर्थियों के लिए सरकार की ओर से नि:शुल्क क्लास चलाई जाएगी। बड़ालालपुर स्थित समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित केंद्र को अब प्रशासन की निगरानी में चलाया जाएगा। यह बातें मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताई।

विज्ञापन


मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में संघ लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, अन्य भर्ती बोर्ड, जेईई, नीट सहित इस तरह के सभी परीक्षाओं की तैयारी नि:शुल्क कराई जाएगी। वसंत पंचमी से हर मंडल मुख्यालय पर एक मुफ्त प्रशिक्षण केंद्र मंडलायुक्त की अध्यक्षता में चलाया जाएगा। अगले चरण में इसे हर जिले में शुरू किया जाएगा। वाराणसी में बीएचयू, विद्यापीठ और संस्कृत विश्वविद्यालय के अलावा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के साथ चर्चा कर तीन केंद्र शुरू करने की तैयारी है। इसमें तीनों विश्वविद्यालयों के रजिस्टार की एक संयुक्त कमेटी बनाई गई है जो ऐसे अभ्यर्थियों को सर्च करेंगे। इस योजना में ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन क्लास भी चलाई जाएगी। योजना का शुभारंभ वसंत पंचमी के दिन 16 फरवरी को किया जाएगा। 10 फरवरी से पंजीकरण होगा।

विज्ञापन


अधिकारियों और विशेषज्ञ के वीडियो भी मिलेंगे

कमिश्नर ने बताया कि सूचना विभाग ई-लर्निंग कंटेंट प्लेटफार्म एक पोर्टल के रूप में बनाएगा। इस प्लेटफार्म पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा परीक्षा की तैयारी संबंधी अपने अनुभव साझा करते हुए वीडियो अपलोड किए जाएंगे। प्रशिक्षु आईएएस, आईपीएस, भारतीय वन सेवा, पीसीएस व अन्य राज्य स्तरीय सेवाओं के अधिकारियों द्वारा आवश्यक रूप से इन अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया जाएगा और कक्षाएं ली जाएंगी। इसे उनके द्वारा एकेडमी में होने वाले प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। एक व्याख्यान की अवधि 90 मिनट होगी। कक्षाएं सुबह और शाम दो समय पर चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed