फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IAS gaurav singh sogarwal appointment in BHU to maintain peace arrangement

बीएचयू में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रशिक्षु आईएएस की हुई तैनाती

Wed, 03 Oct 2018 11:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 03 Oct 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
IAS gaurav singh sogarwal appointment in BHU to maintain peace arrangement
प्रशिक्षु आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों और परिजनों के बीच मारपीट की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव की कवायद चल रही है। इसके तहत जिला प्रशासन ने तीन महीने के लिए यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाने सहित सुरक्षा के अन्य पहलुओं पर जिला प्रशासन की भूमिका अहम हो जाएगी। 24 सितंबर को फीमेल सर्जरी वार्ड में घटी घटना के बाद छह दिन तक रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।
विज्ञापन


इस बीच जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच सुरक्षा के पहलुओं पर कई बार बातचीत हुई थी। बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की तैनाती की गई है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिले में संयुक्त मजिस्ट्रेट के साथ ही उन्हें यह जिम्मेदारी अतिरिक्त दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोगरवाल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही अराजक तत्वों पर नकेल भी कसेंगे। दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों-कर्मचारियों के साथ संवाद और मरीजों की समस्याओं का आकलन कर उसका समाधान कराने के साथ ही प्रशासनिक कमजोरी का भी मूल्यांकन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed